जनता दीवानी तो नेता क्रेजी: महेन्द्रसिंह धोनी को देखने आए थे, पिटकर लौट आए जालोर के भोले लोग

सांचौर के जाखल गांव में एक स्कूल का उद्घाटन करने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग के कैप्टन कूल महेन्द्रसिंह धोनी भीड़ की धक्का—मुक्की के शिकार हो गए। हालांकि पुलिस ने उनके दीवानों को पीट दिया। धोनी के दीवाने तो यहां के मंत्री सुखराम बिश्नोई और सांसद देवजी पटेल भी रहे।

महेन्द्रसिंह धोनी को देखने आए थे, पिटकर लौट आए जालोर के भोले लोग

जालोर | सांचौर के जाखल गांव में एक स्कूल का उद्घाटन करने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग के कैप्टन कूल महेन्द्रसिंह धोनी भीड़ की धक्का—मुक्की के शिकार हो गए।

हालांकि पुलिस ने उनके दीवानों को पीट दिया। धोनी के दीवाने तो यहां के मंत्री सुखराम बिश्नोई और सांसद देवजी पटेल भी रहे। देवजी पटेल फोटो खिंचाने के लिए पार्टी का भेद भुलाकर सुखराम ​विश्नोई के साथ मंच साझा करने पहुंचे थे तो सुखराम विधानसभा छोड़कर ही आ गए। ऐसे में धोनी की दीवानी भोली—भाली जनता का क्या दोष?


भोली—भाली इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राजस्थान में सबसे कम पढ़े लिखे—लोग वहीं हैं जहां धोनी स्कूल खोलकर गए हैं। संघवी तीजा बहन मिश्रीमल कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखल जालोर के नवीन भवन लोकार्पण कार्यक्रम में उद्घाटन करने भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी पहुंचे थे। जैन परिवार ने सवा दो करोड़ की लागत से नई स्कूल बनवाई है।

सुरक्षा व्यवस्था में निश्चित तौर पर खामी रही ही है। धोनी के साथ फोटो खिंचाने के लिए मंत्री और सांसद क्रेजी नजर आए। विधायक ने तो सांचौर शहर में स्वागत ही अपने बेटे के नेतृत्व में करवाकर लांच करने की कोशिश भी की है। जालोर —सिरोही राजस्थान के सबसे अनपढ़ अर्थात सबसे कम साक्षरता वाले जिले हैं।

यहां पटेल करीब पौने तेरह साल से सांसद हैं। मंत्री सुखराम बिश्नोई को तो विधानसभा में जवाब देना था, लेकिन वे धोनी के इस कार्यक्रम में पहुंचे। आज जवाब देने का नम्बर भी था। श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने वन विभाग के उत्तर दिए। ऐसे में आम लोगों का यानि की भीड़ का धोनी के लिए बेकाबू होना नहीं खलता है। धोनी के साथ फोटो खिंचाने के लिए सांचौर के लोग तो क्या अफसर भी दीवाने रहे।

Must Read: Kusum Yojana के बी कम्पोनेंट के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम, 25000 का लक्ष्य 23800 सेट लगाए

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :