राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को दे दी है बहस की चुनौती, सियासी हलचलें तेज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बहस की चुनौती दी है, इसके बाद सियासी हालचलें तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को दे दी है बहस की चुनौती, सियासी हलचलें तेज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को दे दी है बहस की चुनौती

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को सार्वजनिक रूप से अपने  X हेंडल से बहस की चुनौती दी है। इसके बाद सियासी हलचलें गरमा गई है।

अशोक गहलोत ने अपने X हैंडल से लिखा है कि "राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां।"

मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे लिखा, "विपक्षी दल की नेता वसुंधरा राजे सिंधिया जी को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की 7 गारंटी पर बहस करें।"

अशोक गहलोत के ट्वीट के बाद सियासी गलियों में हलचलें तेज हो गई है और वसुंधरा राजे के जवाब का इंतजार हो रहा है। चर्चा गर्म है कि क्या वसुंधरा राजे इस चुनौती को स्वीकार करेगी?

क्या लिखा था वसुंधरा राजे ने ?

ज्ञात हो कि कल 2 नवंबर को वसुंधरा राजे ने अपने  X हैंडल पर लिखा था कि "जनता मूर्ख नहीं है जो कांग्रेस की झूठी गारंटी में आ जाए। गहलोत जी जाते जाते राहत का ऐसा जादुई पिटारा खोल रहे हैं जिसमे दिखावे के अलावा कुछ नहीं हैं।"

"आप सब जानते है कि ये 5 साल आपने कैसे निकाले। इन वर्षों में बहन बेटियों की इज्जत नीलाम हुई। आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हुई। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए।"

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री आजकल अपनी घोषित 7 गारंटियों का खुलकर प्रसार कर रहे हैं।

Must Read: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेस्ट में दर्द, सांस लेने में आई परेशानी, एसएमएस में इलाज

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :