कश्मीर फाइल्स विदेशों में भी चर्चा में: बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स विदेशों में बटोर रही है सुर्खियां, न्यूजीलैंड में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक

बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स भारत के साथ ही विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर न्यूजीलैंड में स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के बाद रिलीज की मंजूरी दी गई थी,लेकिन  मुस्लिम समुदाय की मांग पर हुई समीक्षा के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला कर दिया

बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स विदेशों में बटोर रही है सुर्खियां, न्यूजीलैंड में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक

नई दिल्ली, एजेंसी। 
बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स भारत के साथ ही विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर न्यूजीलैंड में स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। 
इससे पहले इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के बाद रिलीज की मंजूरी दी गई थी,लेकिन  मुस्लिम समुदाय की मांग पर हुई समीक्षा के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला कर दिया।
 हालांकि न्यूजीलैंड के इस फैसले का पूर्व उपराष्ट्रपति ने विरोध किया। न्यूजीलैंड के पूर्व उप राष्ट्रपति विंस्टन पीटर्स ने कहा कि इस्लाम के नाम पर आतंकवादियों का बचाव नहीं किया जाना चाहिए।


सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीटर्स ने इस लोगों की स्वतंत्रता पर हमला बताया। इस फिल्म को सेंसर करना न्यूजीलैंड में 15 मार्च के अत्याचारों की जानकारी को छिपाने की तरह है। पीटर्स ने लिखा कि इस्लाम के नाम पर आतंकवादियों का बचाव नहीं किया जाना चाहिए। 
इसका हर तरह से विरोध होना चाहिए। सेंसर बोर्ड ने इस विवाद पर कहा कि कश्मीर फाइल्स पर सेंसर करने का यह मतलब नहीं है कि देश में फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है,लेकिन मुश्लिम समुदाय के लोगों ने उनसे संपर्क कर चिंता व्यक्त की थी।
 मुश्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि इससे मुस्लिम विरोधी भावना या घृ​णा बढ़ सकती है। 
बॉक्स आफिस पर अब तक 141 करोड़ की कमाई
द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक बॉक्स आफिस पर 141 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड के मुताबिक जल्द ही ये फिल्म 175 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
 क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, गोवा, त्रिपुरा, गुजरात राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। अब केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को मिलाकर यह 9 राज्यों में इस ​फ्री किया गया। 

Must Read: चीन के प्रभाव को समाप्त करने के लिए अमेरिका सीनेट में तैयार करवा रहा है कानून

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :