Lok Sabha स्पीकर को बधाइयां, शुभकामनाएं: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड सहित भाजपा नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड सहित कई नेताओं ने ओम बिरला से मिलकर उन्हें बधाई दी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड सहित भाजपा नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को दी बधाई

जयपुर, 26 जून। 18वीं लोकसभा में अध्यक्ष पद पर राजस्थान के कोटा सांसद ओम बिरला का नाम ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके बाद ओम बिरला को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड सहित कई नेताओं ने ओम बिरला से मिलकर उन्हें बधाई दी। 
इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि ओम बिरला का सादा जीवन और विनम्र स्वभाव सभी को आकर्षित करता है।

लोकसभा अध्यक्ष के रूप ओम बिरला का पिछला कार्यकाल बहुत उम्दा रहा और नवाचारों के लिए जाना गया। 17वीं लोकसभा में ओम बिरला की अगुवाई में नए और महिला सांसदों को प्रोत्साहित कर बोलने का अवसर मिला। इसके साथ ही संसद का पेपर लेस होना, नई संसद का निर्माण और लोकसभा के खर्चों में कमी लाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य ओम बिरला के नेतृत्व व कुशल मार्ग दर्शन में किए गए। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ओम बिरला ने पिछले कार्यकाल के दौरान संसद में लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम किया। मेरी शुभकामना है कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान भी उनके द्वारा लिए गए निर्णय ऐतिहासिक होंगे। वहीं भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रभावी होंगें। ओम बिरला का लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेशवासियों के लिए बहुत ही खुशी का क्षण है।

Must Read: कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक वर्ग का कभी नहीं किया भला, तुष्टिकरण की नीति अपनाकर किया दुरूपयोग, मोदी के लिए 140 करोड़ देशवासी परिवार के सदस्य, हर वर्ग के उत्थान के लिए किए कार्यः- मदन राठौड़

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :