Amarnath Yatra 2022: जल प्रलय के बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर से रोकी गई, प्रशासन अलर्ट
जल प्रलय के बाद पवित्र यात्रा को दोबारा शुरू किया गया था। लेकिन अब इसे फिर से रोकना पड़ा है। यात्रा रोकने की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है।
श्रीनगर । बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से रोक दिया गया है। जल प्रलय के बाद पवित्र यात्रा को दोबारा शुरू किया गया था। लेकिन अब इसे फिर से रोकना पड़ा है। यात्रा रोकने की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। यात्रा के दोनों ही पड़ावों बालटल और पहलगाम से यात्रिकों रोक लिया गया है। अगले आदेश तक फिलहाल यात्रा पर रोक रहेगी।
देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात
गौरतलब है कि, बारिश ने अभी देश के लगभग आधे से ज्यादा हिस्सों में तांडव मचाया हुआ है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड और जल प्रलय की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अमरनाथ में भी खराब मौसम के कारण यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- मातृभूमि की रक्षा करते हुए राजस्थान का बेटा भारत-चीन बॉर्डर पर शहीद, छोड़ गए पत्नी-बच्चों का साथ
वहीं दूसरी ओर, सावन महीना शुरू हो गया है। ऐसे में भोलेनाथ के भक्तों में शिव के प्रति और भी आस्था उमड़ रही है। लेकिन खराब मौसम भक्तों की आस्था में एक बार फिर से रोड़ा डालने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- फर्स्ट भारत की खबर का असर: रात में जागा प्रशासन, लिखित में आश्वासन देकर महिला व्यवसाई का अनशन तुड़वाया
Must Read: राजस्थान का ऐसा गणेश मंदिर जहां बाघ देते हैं पहरा! पूरे परिवार के साथ विराजते हैं भगवान गणपति
पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.