Police की वर्दी पर लग रहे है दाग: Sirohi में पुलिस कांस्टेबल ने महिला शिक्षक को किए अश्लील इशारे, पुलिसकर्मियों ने दबाया मामला, एसपी ने शुरू करवाई जांच

एक महिला शिक्षक हर रोज आबू रोड के लिए सफर करती है। पिछले दिनों माउंट आबू की छिपा बेरी पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला को गंदे इशारे किए।

Sirohi में पुलिस कांस्टेबल ने महिला शिक्षक को किए अश्लील इशारे, पुलिसकर्मियों ने दबाया मामला, एसपी ने शुरू करवाई जांच


सिरोही। 
राजस्थान में रक्षक ही भक्षक बन रहे है, हालात यह हो गए कि बच्चियां स्कूलों में हवस का शिकार बनाई जा रही है, महिलाओं से पुलिसकर्मी झांसा देकर दुष्कर्म कर रहे है।
 अब एक ओर मामला राजस्थान पुलिस के जवान का सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षक को गंदे गंदे इशारे किए गए, अश्लील हरकतें करने के बाद हमारी पुलिस ने मामले का दबाने का प्रयास किया। 
हालांकि मामला सिरोही पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया तो एसपी साहब ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और मामले में जांच शुरू करवाई।
यह है मामला
सिरोही के माउंट आबू निवासी एक महिला शिक्षक हर रोज आबू रोड के लिए सफर करती है। पिछले दिनों माउंट आबू की छिपा बेरी पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला को गंदे इशारे किए। 
अश्लील इशारों को महिला ने एक बार तो नजर अंदाज कर दिया, हालांकि अगले दिन वापस आने के बाद महिला ने इसका विरोध किया। 
महिला शिक्षक ने पुलिस चौकी में आकर पुलिसकर्मी की शिकायत की तो आरोपी ने माफी मांग ली। 
पुलिस चौकी स्टाफ ने क्यों दबाया मामला!
पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल द्वारा एक महिला को अश्लील इशारे किए गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी में आकर हंगामा किया। 
आरोपी ने माफी मांगी,लेकिन पुलिस चौकी स्टाफ ने पूरे घटनाक्रम से आलाअधिकारियों को बताना मुनासिब ही नहीं समझा। 
पुलिस चौकी में इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। ना तो संबंधित थानाधिकारी को मामला बताया गया और ना ही अन्य जिम्मेदारों को। 
ऐसे में महिला के साथ अश्लील इशारे करने वाले कांस्टेबल के साथ ही इस मामले को दबाने वाले सभी पुलिस चौकी स्टाफ भी इसमें दोषी है। 

मामला संज्ञान में आया है, जांच शुरू करवाई है
माउंट आबू की छिपा बेरी पुलिस चौकी से इस तरह का एक मामला सामने आया हैं। जानकारी में आने के बाद इसकी जांच शुरू करवाई गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धर्मेंद्र सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक सिरोही 

Must Read: Shri Kshatriya Yuvak Sangh के हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष में गुलाबी नगरी में निकाली केसरिया रैली

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :