संत के साथ विधायक का ऑनलाईन संवाद: संत कृपाराम महाराज से योगिक सेवा अभियान के तहत विधायक संयम लोढ़ा ने किया ऑनलाईन संवाद

विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि जब कुछ महिने पहले सरकार की ओर से यह घोषणा कर दी गई कि हम कोरोना से जंग जीत गए है। वहीं हमारी सबसे बड़ी चूक थी। इस घोषणा के बाद लोगों ने यह सोच लिया कि कोरोना नामक वायरस अब वापस नहीं आएगा।

संत कृपाराम महाराज से योगिक सेवा अभियान के तहत विधायक संयम लोढ़ा ने किया ऑनलाईन संवाद

शिवगंज (Sirohi)।
विधायक संयम लोढ़ा (Sanyam lodha) ने कहा कि जब कुछ महिने पहले सरकार की ओर से यह घोषणा कर दी गई कि हम कोरोना से जंग जीत गए है। वहीं हमारी सबसे बड़ी चूक थी। इस घोषणा के बाद लोगों ने यह सोच लिया कि कोरोना नामक वायरस अब वापस नहीं आएगा। सामान्य जनजीवन शुरू हो गया। सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होने लगे। यहां तक की पर्यटन स्थल तक शुरू हो गए। कोरोना से ऐहतियात बरतने के बजाय लापरवाही बरतना शुरू कर दिया। यही वह समय था जब कोरोना ने ओर अधिक मजबूत बनकर एक बार फिर से आक्रमण कर दिया। उसका परिणाम हम सभी के सामने है। विधायक लोढ़ा शनिवार को संत कृपाराम महाराज (Saint kriparam maharaj)की ओर से आयोजित योगिक सेवा अभियान के तहत ऑनलाईन योग शिविर के उपरांत वर्चुअल संवाद कर रहे थे। 
विधायक लोढा ने इस मौके पर संत कृपाराम महाराज का अभिवादन करते हुए कहा कि संत हमारे मार्गदर्शक है जब भी इंसान संतों के संपर्क में आता है कुछ न कुछ अवश्य सीखता है। संत व्यक्ति को हमेशा सही राह दिखाते है। संत कृपाराम महाराज का इस विपदा के समय इस प्रकार का योगिक अभियान निसंदेह जन मानस के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। विधायक ने कहा कि योग का हमारे दैनिक जीवन में काफी महत्व है। भारत को योग का जनक कहा जाता है, ध्यान भी योग का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग के प्रभाव को तो अब पूरे विश्व ने भी माना है। संत कृपाराम महाराज के सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि यह सही है कि सरकारों के सामने कोरोना एजेंडा नहीं था। मगर इस बात का पता चल गया था कि चाईना में कोरोना वायरस की पहचान हुई है। भारत में कोरोना का पहला मामला केरल में उस समय देखने को मिला जब चीन से आए दो छात्रों में इसके लक्षण दिखे। उस समय ही हमें सतर्क हो जाना चाहिए था तथा तत्काल ही अंतर्राष्ट्रीय उडानों को रोक दिया जाना चाहिए था। विधायक लोढा ने संत कृपाराम महाराज से संवाद करते हुए कहा कि उसके बाद शॉर्ट नोटिस पर बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू कर दिया गया। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कई लोग रोजगार से वंचित हो गए। देश की अर्थव्यवस्था भी जबरदस्त रूप से प्रभावित हुई। विधायक ने कहा कि जब कुछ महिने पहले सरकार की ओर से यह ऐलान कर दिया गया कि हम कोरोना से जंग जीत गए है। यह हमारी सबसे बड़ी चूक थी। इस ऐलान का नतीजा यह निकला कि सबने यह मान लिया कि कोरोना अब लौट कर नहीं आएगा। सामान्य जन जीवन शुरू हो गया। जहां हमें ऐहतियात बरतनी चाहिए थी। वहीं लापरवाही शुरू कर दी। सार्वजनिक गतिविधियां बहुत तेजी से शुरू हो गई। पर्यटन स्थल खुल गए। चुनावों को लेकर लोगों ने कोर्ट तक में गुहार लगाई मगर इसे लोकतंत्र का हिस्सा बताते हुए रोक नहीं लगाई गई। इन सब का नतीजा आज हमारे सामने है।  
वैक्सिन उत्पादन की सभी को मिलनी चाहिए थी छूट
विधायक लोढ़ा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इससे बचने का एकमात्र उपाय वैक्सिन ही था। लेकिन 130 करोड़ की आबादी वाले देश में केवल दो ही कंपनियों को इसके निर्माण का अधिकार है। जबकि होना यह चाहिए था कि देश में सारी कंपनियों को वैक्सिन उत्पान की छूट होनी चाहिए थी। यदि हम ऐसा करते तो इतनी बड़ी आबादी को हम कवर कर सकते थे। परिणामस्वरूप आज हम देश की १० फिसदी आबादी को भी वैक्सिन नहीं लगा पाए है और आगे भी न जाने कितने माह तक यह अभियान चलेगा। विधायक लोढ़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिन तो सभी के लिए काफी डरावने साबित हुए। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच ऑक्सीजन की कमी मरीजों के जीवन की डोर को थामे रखना चिकित्सा कर्मियों के लिए मुश्किल होने लगा। सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के चिकित्सा कर्मी काफी संख्या में मरीजों को बचाने में कामयाब रहे है। 
संत ने की विधायक की प्रशंसा 
इस मौके पर संत कृपाराम महाराज ने भी सिरोही विधायक संयम लोढा की जनता से सीधे जुडाव और निरंतर अपने क्षेत्र के लिए कार्य करने, सरकार में होने तथा नहीं होने के उपरांत भी निरंतर सामजिक एवं क्षेत्र की तरक्की के लिए कार्य करने, विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान निरंतर अपने क्षेत्र की जनता के बीच संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए कार्य करने पर उनकी प्रशंसा की।

Must Read: पीएम मोदी की झारखंड़ को बड़ी सौगात, देवघर के बाद तीन और शहरों में एयरपोर्ट की घोषणा

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :