मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बजट 2022: बजट 2022 में मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेशभर को दी करोड़ों की कई सौगात, जालोर—सिरोही में कई प्रोजेक्ट स्वीकृत

मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश की जनता को कई सौगात दी। इनमें जालोर और सिरोही जिले के लोगों के लिए भी कई प्रोजेक्ट तैयार किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने​ विधानसभा में बजट 2022 पेश किया।

बजट 2022 में मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेशभर को दी करोड़ों की  कई सौगात, जालोर—सिरोही में कई प्रोजेक्ट स्वीकृत

जयपुर। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने​ विधानसभा में बजट 2022 पेश किया। सीएम गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं की। इसमें मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंट योजना, प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओ को स्मार्ट फोन देने के साथ राजस्थान के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश की जनता को कई सौगात दी। इनमें जालोर और सिरोही जिले के लोगों के लिए भी कई प्रोजेक्ट तैयार किए। 

बजट में जालोर और सिरोही को क्या!

—जालोर के खेडाधनारी, पांथेडी सायला में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। 
—जालोर, सिरोही में भी जनजाति छात्रावासों का संचालन किया जाएगा।
—जालोर के चितलवाना में भी सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास खोला जाएगा।

सिरोही में सड़क मार्ग:— 35 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से
सरूपगंज से कालन्द्री सड़क
रेवदर से जसवंतपुरा सड़क
सांचौर—रानीवाडा—मंडार—आबूरोड पर झाबुआ नदी में तथा गामती नदी पर पुल का निर्माण 


जालोर में सड़क मार्ग:—138 करोड़ रुपए

नरसाणा से डूंगरी वाया झाब—सिवाडा—चितलवाना
भीनमाल—थोबाउ—जैलातरा—भादरुणा—मालवाड़ा—मीठी बेरी
बरलूट —सियाना—आकोली—नून—बाकरा—रेवतडा

—सिरोही के माउंट आबू, नाथद्वारा, पुष्कर और पिलानी का सौन्दर्यीकरण और आधारभूत कार्य के लिए 160 करोड़ रुपए स्वीकृत

—सिरोही के आबू में तलेटी तिराहे से आमथला न्यास सीमा तक फोरलेन सड़क 8 करोड़ की लागत से 

जालोर को पेयजल के लिए परियोजना:—
नर्मदा एफआर 536 करोड़ रुपए: जालोर, सांचोर, चितलवाना, बागौडा, आहोर, सायला 
नर्मदा डीआर क्लस्टर 261 करोड़ रुपए: जसवंतपुरा, रानीवाडा, सांचोर,  सरनउ

—पाली और सिरोही में पेयजल के लिए उदयपुर के कोटडा में बुजा और चक सांडमारिया बांधों का 1800 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इससे जवाई बांध तक पानी लाने में 200 करोड़ खर्च होंगे। 
—माउंट आबू शहरी पेयजल योजना के तहत सालगांव सिरोही में बांध निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। लागत 250 करोड़ रुपए आएगी। 

—बिशनगढ़ सांचौर जालोर में नया पुलिस थाना

—सिरोही में भी मिनी सचिवालय की डीपीआर प्रस्तावित

—जालोर के भाद्राजून उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत

—सियावा ग्राम परियोजना सिरोही 3 करोड़ 50 लाख रुपए की सहायता से काश्तकारों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

—जालोर के सायला में गौण मंडी
—सिरोही के रेवदर में कृषि मंडी स्थापित की जाएगी 
—जालोर के केशवाणा में भी कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा। 


राजस्थान का कृषि बजट 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार कृ​षि बजट पेश किया। इसमें मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का बजट 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ कर दिया गया। 
संभाग मुख्यालयों पर माइक्रो इरिगेशन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की। 
प्रदेश में ऑर्गेनिक फार्मिंग मिशन शुरू करने का ऐलान। सीएम जैविक खेती मिशन शुरू होगा।
राजस्थान में संरक्षित खेती मिशन शुरू होगा, ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस में खेती के लिए टीएसपी क्षेत्र के किसानों को 25 फीसदी एक्सट्रा अनुदान मिलेगा। 
2 साल में 20 हजार किसानों को 400 करोड़ का अनुदान मिलेगा। 
-जोधपुर में बाजरे का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। प्रदेश में फसल सुरक्षा मिशन के तहत 35 हजार किसानों को खेतों की तारबंदी के लिए अनुदान मिलेगा।
प्रदेश में इस साल 20 हजार करोड़ के सहकारी फसली कर्ज बांटे जाएंगे। इसमें 5 लाख नए किसानों को फसली कर्ज दिए जाएंगे।
वहीं किसानों के लिए सरकार ड्रोन खरीदेगी। ड्रोन से कीटनाशक दवा का स्प्रे करवाया जाएगा। 

Must Read: गणेश चतुर्थी पर देशभर में सजा बप्पा का दरबार, मुंबई में लाल बाग के राजा की सामने आई तस्वीरें

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :