Rajasthan @ राजनीति में फिर हलचल: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन तक दिल्ली में रहेंगें और इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से सियासी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसी दौरान सीडब्ल्यूसी की बैठक में भी गहलोत शामिल होंगे। वहीं गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत

जयपुर।
राजस्थान(Rajasthan) में विधानसभा उपचुनावों के बीच कांग्रेस की बैठक के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Chief Minister Ashok Gehlot) दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन तक दिल्ली में रहेंगें और इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से सियासी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसी दौरान CWC की बैठक में भी गहलोत शामिल होंगे। वहीं गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) से भी मुलाकात कर सकते हैं। इधर, मुख्यमंत्री गहलोत का दिल्ली दौरा तय होते ही राजस्थान में सियासी चर्चा तेज हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 फरवरी के बाद अब दिल्ली गए है। फरवरी में गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी। अब फिर मुख्यमंत्री के इस दौरे पर सोनिया गांधी से मुलाकात पर प्रदेश के राजनेताओं की नजर रहेगी। अगर गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात होती है तो मंत्रिमंडल विस्तार, राजस्थान में राजनैतिक नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार में मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सचिन पायलट के खेमे के नेताओं को संगठन में जगह देने पर भी फैसला किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान गहलोत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल(KC Venu Gopal), प्रभारी अजय माकन, और कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद नवंबर माह में मंत्रिमंडल का फेरबदल हो सकता है। इस मंत्रिमंडल फेरबदल में सचिन पायलट के खेमे की मांग को कितना माना जा रहा है, वो नवंबर माह में सामने आ जाएगा। राजस्थान में गहलोत और पायलट खेमों की खींचतान से ही अब तक मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है। इस बार CWC की बैठक में राजस्थान से चार नेता शामिल होंगे। इसमें भंवर जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा तो पहले से ही इस के सदस्य है। इनके अलावा मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत और गुजरात प्रभारी बनाए गए स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पहली बार सीडबल्यूसी की बैठक में शामिल होंगे।

Must Read: गुलाम नबी आजाद का ऐलान, जम्मू कश्मीर में बनाएंगे नई पार्टी, कांग्रेस से हुए ‘आजाद’ तो कह गए अपने मन की बात

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :