राजधानी में 17 तक लाॅकडाउन: कोरोना के चलते दिल्ली में लाॅकडाउन 17 मई तक बढ़ाया, मेट्रो सेवाएं तक रहेगी बंद

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी।

कोरोना के चलते दिल्ली में लाॅकडाउन 17 मई तक बढ़ाया, मेट्रो सेवाएं तक रहेगी बंद

जयपुर।
दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है। हालांकि, रविवार दिल्ली के लिए राहत भरा रहा। पिछले 24 घंटे में यहां 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रेल को 11,491 केस आए थे। वहीं, बीते दिन दिल्ली में 14,738 लोग कोरोना से ठीक हुए और 273 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86,232 लोगों का इलाज चल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत ऑक्सीजन में आई थी। सामान्य दिनों में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, उससे कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और केंद्र के सहयोग से दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति संभाल ली है। पहले ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि इस अस्पताल में 2 घंटे की ऑक्सीजन बची, उस अस्पताल में 3 घंटे की। अब ये स्थिति नहीं है।

अधिक खबरों के लिए https://firstbharat.in/   पर क्लिक करें

कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन 
सीएम केजरीवाल ने इस लाॅकडाउन में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी की। होटल, मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल में शादी प्रतिबंधित होगी। कोर्ट मैरिज या घर पर 20 लोगों की मौजूदगी में शादी को मंजूरी। टेंट और डीजे वालों को एडवांस वापस करना होगा या शादी की तारीख आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन भी बहुत तेजी से चला है। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। केंद्र से सहयोग मांगा है और उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। हमने एक्सपट्र्स, लोगों और सरकार में चर्चा की है। लॉकडाउन को लेकर भी ये चर्चा हुई। कोरोना के केस कम तो हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर 23 प्रतिषत ही है। ऐसे में सख्ती में ढिलाई नहीं कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत है। जान है तो जहान है। जिंदगी बची रही तो आगे बहुत कुछ कर लेंगे। मजबूरी वश हमने एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया है। अगले सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

Must Read: भारत के गृहमंत्री, आईटी मंत्री के बाद अब सामाजिक कार्यकर्ता  प्रशांत भूषण का ट्विटर ने किया अकाउंट ब्लॉक

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :