सिरोही @ आयुवान सिंह हुडील 101वी जयन्ती: सिरोही में श्रत्रिय युवक संघ के पूज्य आयुवान सिंह हुडील की 101वीं जयंती मनाई, संघ से जुड़ने का आह्वान
श्री क्षत्रिय युवक संघ के द्वितीय संघ प्रमुख आयुवान सिंह जी हुडील की 101वीं जयन्ती सिरोही के होटल अतिथि इन में रविवार को ठीक 12.15 पर मनाई गई।
सिरोही।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के द्वितीय संघ प्रमुख आयुवान सिंह जी हुडील की 101वीं जयन्ती सिरोही के होटल अतिथि इन में रविवार को ठीक 12.15 पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण एवं प्रार्थना "क्षत्रिय कुल में प्रभु जन्म दिया तो" से की गई। खुशपाल सिंह उथमण ने पूज्य श्री के जीवन परिचय के बारे में बताया। कार्यक्रम को विक्रम सिंह विरोली, दिपेन्द्र सिंह पीथापुरा, शैलेन्द्र सिंह उथमण, गोप सिंह विरोली, पंकज सिंह चारण, मांगु सिंह बावली, अरविंद सिंह देसु, चक्रवर्ती सिंह पालड़ी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सुमेर सिंह उथमण ने संबोधित किया एवं संघ में जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को अमर सिंह चाँदणा ने संचालित किया। कार्यक्रम में श्रवण सिंह जेतू, शिव प्रताप सिंह सिलोईया,उतम सिंह उथमण, जितेन्द्र सिंह अन्दौर, जयपाल सिंह ईदरला, जयदीप सिंह पीथापुरा समेत कई समाज बंधु उपस्थित रहें....!
Must Read: दिवाली पर इस साल भी पटाखों पर बैन, 1 जनवरी 2023 तक नहीं कर सकेंगे आतिशबाजी
पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन