विश्व: थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री को पद से किया सस्पेंड

थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री को पद से किया सस्पेंड
Thai court suspends PM from office
बैंकॉक, 24 अगस्त। थाईलैंड की एक अदालत ने बुधवार को प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओ-चा को पद से निलंबित कर दिया। साथ ही पीएम के आठ साल के कार्यकाल की अवधि की समीक्षा का फैसला भी किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी दलों द्वारा एक मामला सामने लाने के बाद आया है कि 2014 में एक सैन्य तख्तापलट में सत्ता पर कब्जा करने वाले प्रयुथ ने बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किया था।

थाईलैंड के संविधान में प्रधानमंत्री का कार्यालय आठ साल का होता है।

2019 में सैन्य सरकार निर्देशित चुनाव के तहत प्रयुथ दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए।

उत्तराधिकार की कैबिनेट लाइन के अनुसार, उप प्रधानमंत्री प्रवित वोंगसुवान, जो एक पूर्व सेना प्रमुख भी हैं। संभवत: वह अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगे।

पीके/एएनएम

Must Read: अमेरिका के कैलिफोर्निया में समु्द्र में हुआ 3 हजार बैरल तेल का रिसाव, मछली पालन सहित समुद्री जीवों को नुकसान

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :