केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा: केंद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट की मीटिंग में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 तथा फरवरी 2022 माह का एरियर भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली, एजेंसी।
केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट की मीटिंग में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 तथा फरवरी 2022 माह का एरियर भी दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाया गया महंगाई भत्ता जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा। अब तक केंद्रीय कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, अब यह बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया। सरकार के इस फैसले पर 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनधारकों को इसका लाभ मिलेगा।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ता वेतन का ही भाग होता है। इसमें कर्मचारी की बेसिक वेतन का एक निश्चित परसेंट दिया जाता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है।
इसको समय समय पर बढ़ाया जाता है। बेसिक पे में ग्रेड पे को जोड़ने के बाद जो अमाउंट आता है उसे महंगाई भत्ते की दर को गुणा किया जाता है। जो अमाउंट आएगा, उसे ही डेयरनेस अलाउंस यानी महंगाई भत्ता कहा जाता है।
अक्टूबर 21 में भी बढ़ाया गया था डीए
केंद्र सरकार की ओर से इससे पहले अक्टूबर 2021 को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाया गया था। उस समय डीए 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने का फैसला किया गया था। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया।
Must Read: आसियान की एकता और केंद्रीयता भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता:प्रधानमंत्री मोदी
पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.