दु:खद खबर: पूर्व उप प्रधान मोती सिंह धांता नही रहे, सिरोही-सिंदरथ के बीच सड़क दुर्घटना में निधन

विधायक संयम लोढ़ा शामिल हुए अंतिम यात्रा में लोढ़ा ने देवड़ा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। हर व्यक्ति के सुख दुःख में देवड़ा हमेशा हाजिर रहते थे। जनहित में उनका समर्पण कभी भुलाया नही जा सकता। 

पूर्व उप प्रधान मोती सिंह धांता नही रहे, सिरोही-सिंदरथ के बीच सड़क दुर्घटना में निधन

सिरोही | सिरोही पंचायत समिति में उप प्रधान रहे मोती सिंह धांता का गुरुवार देर शाम सिरोही-सिंदरथ के बीच सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। धांता की मृत्यु के समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई। 

ये भी पढ़ें:- Bandipora Encounter: सल्यूट ! सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल 2 आतंकी ढेर

विधायक संयम लोढ़ा ने सवेरे धांता उनके निवास स्थान पर पहुँचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया एवं अंतिम बैकुंठ यात्रा में शरीक होकर देवड़ा को पुष्पहार अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। लोढ़ा ने देवड़ा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। हर व्यक्ति के सुख दुःख में देवड़ा हमेशा हाजिर रहते थे। जनहित में उनका समर्पण कभी भुलाया नही जा सकता। 

ये भी पढ़ें:- Pune Railway Station: महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, रोका गया ट्रेनों का आवागमन

मोती सिंह देवड़ा की अंतिम यात्रा में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष जीवाराम आर्य, नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा, उप सभापति जितेन्द्र सिंघी, पार्षद मारूफ़ हुसैन, अखिलेश मोदी, प्रकाश प्रजापति, मुख्तियार खान, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, भगवत सिंह देवड़ा, गणपत सिह वेलांगरी, पन्नाराम देवासी, सरपंच सघ अध्यक्ष शिवराज सिंह, छगन सुथार, पूर्व सरपंच जब्बर सिंह, देशाराम मेघवाल, पुखराज परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Bus Fire: कटरा में हादसा, जम्मू जा रही बस में आग, 4 की मौत, कई झुलसे, माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे

Must Read: राजस्थान में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में बाढ़ के हालात, स्कूलों में अवकाश, वाहनों की जगह सड़कों पर दौड़ रही नावें

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :