यूक्रेन में इंडियन एंबेसी की सलाह: यूक्रेन पर रूस के हमले का छठवां दिन, इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को कीव छोड़ने की दी सलाह

रूस की ओर से यू्क्रेन पर हमले को छह दिन हो गए। अब यूक्रेन की राजधानी कीव में भी नागरिक असुरक्षित हो गए। यूक्रेन में इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को कीव शहर छोड़ने की सलाह दी है।

यूक्रेन पर रूस के हमले का छठवां दिन, इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को कीव छोड़ने की दी सलाह

नई दिल्ली, एजेंसी। 
रूस की ओर से यू्क्रेन पर हमले को छह दिन हो गए। अब यूक्रेन की राजधानी कीव में भी नागरिक असुरक्षित हो गए। यूक्रेन में इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को कीव शहर छोड़ने की सलाह दी है।
 युद्ध को देखते हुए एंबेसी की ओर से इमरजेंसी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक जिस हाल में हैं, यहां से तुरंत कीव शहर को छोड़ दें।


रूस के हमले में अब तक मरने वालों की संख्या 350 के पार पहुंच गई है। यूक्रेन के डिप्लोमैट ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बताया कि अब तक रूसी हमले में करीब 16 बच्चों सहित 352 लोगों की मौत हो गई। 
रूस की ओर से गोलाबारी अभी जारी है, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एक सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि यूक्रेन के कीव शहर के उत्तर में  रूसी सैना का काफिला तैनात है। 
यूक्रेन के राष्ट्रपति के मुताबिक रूस ने पांच दिनों में करीब 56 रॉकेट तथा 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक कोशिशें की जा रही है। ​बेलारूस और यूक्रेन बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच छह घंटे तक वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही। 
वहीं दूसरी ओर यूक्रेन—रूस युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों के लिए अब बंकर भी सुरक्षित नहीं है। खा​र्किव में रह रही छात्राओं ने हमले से बचने केलिए बंकर में रात निकाली, लेनिक वहां नशे में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। 
इधर, अमेरिका ने यूक्रेन को समर्थन दिया है। अमेरिका ने न्यूयॉर्क स्थित स्टैच्यू आफ लिबर्टी को को यूक्रेन के झंडे में लपेटा है। अमेरिका से पहले कई देशों ने यूक्रेन को समर्थन देते हुए ऐतिहासिक इमारतों पर यूक्रेन के झंडे के रंगों से रोशन कर दिया। 
इधर, रूस—यू्क्रेन युद्ध के बाद एसबीआई ने रूस की प्रतिबंधित संस्थाओं के साथ व्यापार करना बंद कर दिया। रूस के लोगों ने विदेश में मनी ट्रांसफर पर रोक लगा दी। 
यूक्रेन में फ्रांस ने एंबेसी को लीव में ट्रांसफर कर दिया। जबकि आस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को 75 मिलियन डॉलर देने का वादा किया। जबकि यूरोपीय देश यूक्रेन को 75 फाइटर प्लेन देंगे।

Must Read: स्वास्थ्य मंत्री ने सहयोगी महिला को किया किस, विरोध में सड़कों पर आए लोग, दिया इस्तीफा

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :