Gujarat में नए सीएम की टीम ने ली शपथ: गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 24 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ, 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री

गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गुजरात का नया मंत्री मंडल ही बदल दिया। आज सीएम पटेल के नए मंत्रिमंडल में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें 10 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो 14 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 24 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ, 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री

गांधी नगर। 
गुजरात(Gujarat) में नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) ने गुरुवार को गुजरात का नया मंत्री मंडल ही बदल दिया। आज CM पटेल के नए मंत्रिमंडल में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें 10 विधायकों को कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) बनाया गया तो 14 को राज्य मंत्री(State Minister) का दर्जा दिया गया। नए CM की नई टीम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल(Former Deputy Chief Minister Nitin Patel) का नाम भी शामिल है।


मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल(Chief Minister Bhupendra Patel) की कैबिनेट केे मंत्रियों ने पांच—पांच के गुट में शपथ ग्रहण की। इसमें सबसे पहले राजेंद्र त्रिवेदी (Rajendra Trivedi)ने शपथ ग्रहण की। राजेंद्र त्रिवेदी ने आज सुबह ही गुजरात विधानसभा अध्यक्ष(Gujarat Assembly Speaker) पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के कुछ देर बार ही त्रिवेदी को मंत्री बनाया दिया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की टीम का शपथ ग्रहण बुधवार को होना था, लेकिन कलह के चलते इसे टाल दिया गया। नए मंत्रिमंडल को लेकर विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल की नाराजगी सामने  आने से बुधवार देर रात तक उलझन रही।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात को हाईकमान ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा रुपाणी पर ही छोड़ दिया और आज सुबह नाराजगी जताने वाली सभी को कैबिनेट से बाहर कर दिया। सीएम की नई टीम को राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat)ने उन्हें शपथ दिलाई।

24 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
1.    राजेंद्र त्रिवेदी
2.    जितेंद्र वघानी
3.    ऋषिकेश पटेल
4.    पूर्णश कुमार मोदी
5.    राघव पटेल
6.    उदय सिंह चव्हाण
7.    मोहनलाल देसाई
8.    किरीट राणा
9.    गणेश पटेल
10.    प्रदीप परमार
11.    हर्ष सांघवी
12.    जगदीश ईश्वर
13.    बृजेश मेरजा
14.    जीतू चौधरी
15.    मनीषा वकील
16.    मुकेश पटेल
17.    निमिषा बेन
18.    अरविंद रैयाणी
19.    कुबेर ढिंडोर
20.    कीर्ति वाघेला
21.    गजेंद्र सिंह परमार
22.    राघव मकवाणा
23.    विनोद मरोडिया
24.    देवा भाई मालव

Must Read: राजस्थान में अपराधों पर भाजपा के आरोप को मुख्यमंत्री गहलोत ने नकारते हुए कहा अपराध वृद्धि और अपराध पंजीकरण में बढ़ोतरी में अंतर

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :