खबर का असर: कांस्टेबल की नाबालिग के साथ इश्कबाजी, एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक को दिए जांच के आदेश
खबर प्रकाशित होने के 20 मिनट में ही एसपी ने दिए जांच के आदेश
जालोर।
जालोर पुलिस महकमे के एक जवान की नाबालिग के साथ इश्कबाजी के वायरल ऑडिओ की खबर के बाद जिला पुलिस कप्तान श्यामसिंह ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिस उपाधीक्षक को जांच के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने फर्स्ट भारत को बताया कि पूरे मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक जालोर को सौंप दी। जांच के बाद कांस्टेबल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फर्स्ट भारत ने प्रमुखता से उठाया था मामला-
जालोर पुलिस महकमे के एक जवान का एक नाबालिग के साथ इश्क लड़ाते हुए जैसे ही वायरल ऑडियो फर्स्ट भारत के पास पहुंचा। फर्स्ट भारत टीम ने पूरे मामले की तहकीकात कर खबर प्रकाशित की और खबर प्रकाशित होने के महज 20 मिनट में ही एसपी श्यामसिंह ने जांच के आदेश दे दिए है।
पुलिस का यह आचरण कब तक-
आमजन के विश्वास और अपराधियों के भय के स्लोगन वाली राजस्थान पुलिस में जवानों का इस तरह का आचरण कब तक रहेगा। ऐसे मामलों में पुलिस मुख्यालय को सख्ती करनी चाहिए ताकि आमजन में खाकी के प्रति विश्वास स्थापित हो सके। पिछले कुछ समय से जालोर पुलिस महकमे के पुलिसकर्मियों के ऐसे कई मामले सामने आए है जिससे खाकी के दामन पर दाग लगे है।
पूर्व में प्रकाशित खबर :
Must Read: विश्व पर्यावरण दिवस के दिन ही काटे जा रहे हरे वृक्ष
पढें जालोर खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन