India और वियतनाम के बीच साझेदारी: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वियतनाम के साथ डिजिटल मीडिया में साझेदारी के लिए प्रतिबद्धता-पत्र पर किए हस्ताक्षर

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वियतनाम के सूचना एवं संचार मंत्री गुयेन मान हंग के साथ एक प्रतिबद्धता-पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत दोनों देशों के बीच डिजिटल मीडिया के क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। 

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वियतनाम के साथ डिजिटल मीडिया में साझेदारी के लिए प्रतिबद्धता-पत्र पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, एजेंसी। 
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वियतनाम के सूचना एवं संचार मंत्री गुयेन मान हंग के साथ एक प्रतिबद्धता-पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये। 
इसके तहत दोनों देशों के बीच डिजिटल मीडिया के क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। 
एलओआई में प्रावधान किया गया है कि डिजिटल मीडिया तथा सोशल नेटवर्क के सम्बंध में नियामक ढांचा तथा नीतियां तैयार करने में सूचना और अनुभवों को साझा किया जाएगा। 
इसके अलावा दोनों देशों के मीडिया प्रोफेशनलों के क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भारत और वियतनाम के प्रगाढ़ सम्बंधों की झलक ठाकुर के आवास पर दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा में नजर आई। 
अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति और भारत के  प्रधानमंत्री की वियतनाम की हाल की यात्राओं से दोनों देशों के बीच सम्बंध और प्रगाढ़ हुये हैं।


आज की बैठक से नई प्रौद्योगिकियों और इंफोडेमिक जैसी चुनौतियों वाले क्षेत्रों के मद्देनजर द्विपक्षीय सहयोग को आकार मिलेगा। 
इनसे कोविड-19 के दौरान सभी देश जूझते रहे हैं। ठाकुर ने वियतनाम के अपने समकक्ष को डिजिटल मीडिया नैतिक संहिता के बारे में भी बताया, जिसे सरकार फरवरी 2021 से क्रियान्वित कर रही है।
हंग ने ठाकुर को वियतनाम आने के लिये आमंत्रित किया और कहा दोनों देशों के पत्रकारों को एक-दूसरे के सामाजिक-आर्थिक विकासों के बारे में सूचनाओं तक पहुंच दी जाये। ताकि सफलता की कहानियों से लोग परिचित हों तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान मजबूत बने।
बैठक में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेमपति, पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक जयदीप भटनागर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय तथा भारत और वियतनाम पक्ष से अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 
इस वर्ष भारत और वियतनाम के बीच “समग्र रणनीतिक साझेदारी” के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं, तथा वर्ष 2022 में दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों को पचास वर्ष हो जाएंगे।

Must Read: विश्व में कोरोना वायरस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 50 लाख के करीब

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :