राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित मोटर वाहन उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 एवं 13 फरवरी 2022 को आयोजित मोटर वाहन उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित मोटर वाहन उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

जयपुर।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 एवं 13 फरवरी 2022 को आयोजित मोटर वाहन उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।
बोर्ड के सचिव ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा उसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 2 मार्च को रात्रि 1 बजे से  4 मार्च 2022 को रात्रि 11.59 बजे तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं। 
बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें। 
बोर्ड सचिव ने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपए निर्धारित किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी को बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से प्रति प्रश्न 100 रुपए की दर से देय शुल्क का भुगतान करना होगा।
भुगतान के लिए सर्विस चार्जज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जाएगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियों स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। 
परीक्षार्थी आपत्तियों के लिए पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें।
संदर्भ में पुस्तक का नाम लेखक एवं लेखकों के नाम प्रकाशक का नाम संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है।
वांछित प्रमाण सलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा इसलिए आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा कराए।

Must Read: कमाने के लिए दिल्ली जाने की कहकर घर से एक महीने पहले निकला युवक मिला ऐसी हालत में, फैल गई सनसनी

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :