भारत: विदेश मंत्रालय ने कहा- श्रीलंका की स्थिति पर हमारी नजर, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता
श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम वहां के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, श्रीलंका में भारतीय सबसे ज्यादा पर्यटक हैं। भारत के बाहर और श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों को श्रीलंका में रहने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देंगे। उन्हें किसी भी आवश्यक यात्रा के लिए करेंसी एक्सचेंज और फ्यूल (ईंधन) की स्थिति सहित सभी कारकों की जांच करनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, हमारा उच्चायोग श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है। हमने भारतीय नागरिकों को इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की हैं।
--आईएएनएस
अनिल सिंह/एएनएम
Must Read: व्हाट्सएप ने आईओएस बीटा पर एडमिन डिलीट फीचर की शुरुआत की
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन