इकोनॉमी: टीवीएस मोटर 85.41 करोड़ रुपये में एनकर्स मोबिलिटी में 48 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी
टीवीएस मोटर के मुताबिक, एनकर्स मोबिलिटी 8.68 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ मोटरसाइकिल और स्कूटर को पट्टे पर देने और पुराने दोपहिया वाहनों की बिक्री, व्यापार और वितरण में लगी हुई है।
टीवीएस मोटर अपने पूर्व स्वामित्व वाले दोपहिया वाहन कारोबार को बढ़ाने के लिए एनकर्स मोबिलिटी को एक मजबूत भागीदार मानती है।
इसके लिए, बंद होने से पहले की शर्तो को पूरा करने के अधीन, टीवीएस मोटर को एनकर्स मोबिलिटी में 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त होगी।
हिस्सेदारी का अधिग्रहण तरजीही आवंटन के माध्यम से जारी किए गए शेयरों की सदस्यता और एनकर्स मोबिलिटी के कुछ मौजूदा शेयरधारकों से शेयरों की खरीद के माध्यम से होगा।
एसकेके/एएनएम
Must Read: सोनी इंडिया ने व्लॉगिंग के लिए शॉटगन माइक्रोफोन किया लॉन्च
पढें इकोनॉमी खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन