आज बड़ा संकट! : पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा सौर तूफान, टकराया तो दुनियाभर में ब्लैकआउट, मोबाइल भी हो जाएंगे ठप

Solar Storm Moving to Earth: पृथ्वी पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, आज अंतरिक्ष में एक बहुत बड़ी हलचल होने की आशंका है। वैज्ञानिकों की माने तो पृथ्वी की ओर एक सौर तूफान तेजी से बढ़ रहा है

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा सौर तूफान, टकराया तो दुनियाभर में ब्लैकआउट, मोबाइल भी हो जाएंगे ठप

नई दिल्ली | Solar Storm Moving to Earth: पृथ्वी पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, आज अंतरिक्ष में एक बहुत बड़ी हलचल होने की आशंका है। वैज्ञानिकों की माने तो पृथ्वी की ओर एक सौर तूफान तेजी से बढ़ रहा है अगर ये पृथ्वी से टकराता है तो इससे पूरी दुनिया में ब्लैकआउट हो सकता है। इस घटना को लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ी हुई है।

इस घटना को लेकर वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष शोधकर्ताओं की ओर से एक नई चेतावनी जारी की गई है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य के वायुमंडल में एक छेद होने से तेज गति वाली सौर हवाएं आज पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकरा सकती है। सौर तूफान सूरज से टकराने से तो बच गया है लेकिनये तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 

रेडियो सिग्नल-जीपीएस सिस्टम हो सकते हैं प्रभावित
वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर सौर तूफान पृथ्वी से टकराता है तो केवल ब्लैकआउट होने का खतरा ही नहीं है, बल्कि इस घटना से कई और तरह की मुसीबतों का भी सामन करना पड़ सकता है। अगर ये घटना घटित होती है तो दुनियाभर के रेडियो सिग्नल में खराबी आ सकती है और रेडियो का संचालन बाधित हो सकता है। वहीं, इसका प्रभाव जीपीएस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है। 

ये भी पढ़ें:- कभी भी छिड़ सकती है जंग: ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसे 21 फाइटर जेट, ताइवान ने एक्टिव किया एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

मोबाइल नेटवर्क हो सकता है ठप
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को होने जा रही इस भयानक घटना का असर मोबाइल नेटवर्क पर पड़ भी दिखाई देगा। जिसके कारण दुनिया में मोबाइल नेटवर्क ठप हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया का संपर्क आपस में कट सकता है। 

ये भी पढ़ें:- गांवों में हड़कंप: राजस्थान के झाड़ोल में बांध टूटने का मंडराया खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, दो दिन स्कूल बंद

आखिर क्या है सौर तूफान?
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, अंतरिक्ष में सौर तूफान आने का मुख्य कारण है कि जब सूर्य अपने लगभग 11 साल लंबे सौर चक्र के सबसे सक्रिय चरण में प्रवेश करता है तो उसमें से एक प्रकार का रेडिएशन निकलता है। इसकी वजह से मैग्नेटिक रेडिएशन और गर्मी बढ़ जाती है। सौर तूफान को जियोमैाग्नेटिक स्टॉर्म और सोलर स्टॉर्म भी कहा जाता है।

Must Read: सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में न्यूरो इंटरवेन्शन लैब को दी मंजूरी

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :