गले में था MHA का बैच: अमित शाह की सुरक्षा में सेंधमारी, गृह मंत्रालय का सिक्योरिटी अधिकारी बताते हुए शख्स पहुंचा करीब! हुआ गिरफ्तार

जब हेमंत पंवार ने गृह मंत्री की सुरक्षा में सेंध मारी तब उसके गले में एमएचए का बैच था, जिसके चलते किसी ने उस पर शक नहीं किया। लेकिन संदिग्ध लगने पर वह पकड़ लिया गया।

अमित शाह की सुरक्षा में सेंधमारी, गृह मंत्रालय का सिक्योरिटी अधिकारी बताते हुए शख्स पहुंचा करीब! हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक शख्स ने सेंध मारने की कोशिश की। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, वह खुद को गृह मंत्रालय का सिक्योरिटी अधिकारी बताते हुए गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में घुसकर उनके करीब आने की कोशिश कर रहा था। 

जानकारी में ये भी सामने आया है कि, वह शख्स अमित शाह की मुंबई यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के घर पर काफी देर तक चक्कर लगाता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम हेमंत पवार बताया जा रहा है और वह आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सचिव है। 
खुद को बताया गृह मंत्रालय का सिक्योरिटी अधिकारी
हेमंत पवार पर आरोप है कि उसने खुद को गृह मंत्रालय का सिक्योरिटी अधिकारी बताकर अमित शाह के करीब आने की कोशिश की। इस आरोप में पुलिस ने हेमंत पवार को आईपीसी की धारा 170 और धारा 171 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, 5 सितंबर को अमित शाह मुम्बई दौरे पर थे और लालबाग के राजा के दर्शन करने के बाद वे महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक करने के लिए देवेन्द फडणवीस के सरकारी बंगले सागर पर गए थे। इस दौरान हेमंत पवार भी सागर बंगले में घुस गया था। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, फंसे शवों को निकालने में लगे 4 घंटे

गले में था MHA का बैच
बताया जा रहा है कि, जब हेमंत पंवार ने गृह मंत्री की सुरक्षा में सेंध मारी तब उसके गले में एमएचए का बैच था, जिसके चलते किसी ने उस पर शक नहीं किया। लेकिन संदिग्ध लगने पर वह पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के गृह राज्य मंत्री के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, कई और नेताओं पर हो सकती है कार्रवाई

Must Read: CM Gehlot ने केबिनेट बैठक में ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ श्रृंखला में भर्ती नियमों को किया संशोधित, अब सीधी भर्ती और पदोन्नति का अनुपात रहेगा 50—50 फीसदी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :