सांचोर विधानसभा : सांचोर में देवजी पटेल के भाई के सामने समाज के लोगों ने बताई टिकट की सच्चाई।
सांचोर में देवजी पटेल के भाई के सामने समाज के लोगों ने बताई टिकट की सच्चाई। समाज के लोगों ने खुलकर बताया कि किस तरह देवजी पटेल ने आपस में लड़ाया।
सांचोर विधानसभा
सांचोर में देवजी पटेल के भाई के सामने समाज के लोगों ने बताई टिकट की सच्चाई।
सांचोर। देवजी पटेल के टिकट का विरोध धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। अब भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और देवजी के समाज के लोग भी खुलकर सामने आ रहे हैं।
आज इसी क्रम में देवजी पटेल के बड़े भाई मफत लाल के सामने समाज के लोगों ने टिकट की हैरान करने वाली सच्चाई बताई।
समाज के लोगों ने देवजी के भाई मफतलाल पटेल के सामने खुलकर कहा कि देवजी बावसी की सौगंध खा ले अगर झूठ हो तो।
समाज के एक व्यक्ति ने कहा कि जीवाराम को हराया, समाज से ना आया तो राजनीति का खेल खेला, फिर दानजी को लाए और आमने सामने लड़ाया।
समाज के लोग खुलकर बोलने लगे है। देवजी का विरोध तीव्र होता जा रहा है।
Must Read: सरकार ने राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में किए बदलाव, 67 आईएएस का तबादला, कई जिलों के बदले कलेक्टर
पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन