CM Ashok Gehlot का भाजपा पर हमला: Union Minister Amit Shah ने राजस्थान में आकर जनता को जानबूझकर किया भ्रमित या प्रदेश भाजपा ने नहीं बताई सत्यता:CM Gehlot

राजनीति में पक्ष विपक्ष पर आरोप—प्रत्यारोप लगते आए है। अब एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति में आरोपों का दौर शुरू हो गया। इस बार भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह पर राजस्थान सरकार के गृह मंत्री स्वयं सीएम अशोक गहलोत ने जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

जयपुर। CM tweeted letter
राजनीति में पक्ष विपक्ष पर आरोप—प्रत्यारोप लगते आए है। अब एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति में आरोपों का दौर शुरू हो गया। 
इस बार भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह पर राजस्थान सरकार के गृह मंत्री स्वयं सीएम अशोक गहलोत ने जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।
अमित शाह का जयपुर में कार्यक्रम होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया है।
इसमें गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला किया। इसके साथ ही शाह पर अनर्गल बातें करने के आरोप लगाए। 
सीएम गहलोत ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री शाह यहां आकर अनर्गल बातें कर रहे हैं।
उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि प्रदेश भाजपा  ने उन्हें सत्य नहीं बताया। या फिर सत्य  बताने की हिम्मत उन में नहीं है।
या फिर यह हो सकता है कि शाह जानबूझकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है।
गहलोत ने कहा कि कोविड के दौरान राजस्थान सरकार ने 33 लाख परिवारों में प्रत्येक को 5500 रुपए की सहायता दी। इसका 1866 करोड़ का भार राज्य सरकार ने ही उठाया।


अनाथ बच्चों को 1 लाख रुपए तत्काल और 19 वर्ष होने पर 5 लाख की सहायता दी जाएगी। 
इतना ही नहीं, 2500 रुपए पेंशन और 2 हजार रुपए प्रति वर्ष स्कूल ड्रेस के साथ किताबों के लिए दिए गए हैं। 
राज्य सरकार की ओर से विधवा महिलाओं को 1 लाख रुपए तत्काल और 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। 
उनके बच्चों को 1000 रुपए पेंशन दी जा रही है। राजस्थान सरकार ने विशेष पैकेज के तहत 167 अनाथ बच्चों के साथ 8049 विधवा महिलाओं एंव 5485 विधवा महिलाओं के बच्चों को सहायता की गई।


शाह जवाब दें कि खराब वेंटीलेटर किस से खरीदे...
मुख्यमंत्री गहलोत ने अमित शाह से सवाल किया कि शाह पीएम केयर वाले वेंटीलेटर्स की जगह खराब वेंटीलेटर पर जवाब दें। 
केंद्र सरकार ने खराब वेंटीलेटर किससे खरीदे। राजस्थान ही नहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब,  मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी खराब वेंटीलेटर्स की शिकायतें आई।


सीएम ने कहा कि अमित शाह ने आक्सीजन प्लांट को लेकर झूठ बोला है। 
केंद्र सरकार के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने राजस्थान सरकार की ओर से लगाए गए 51 प्लांट्स पर सराहना की थी।
यह सत्य उन्हें जानना चाहिए।