New Year पर जम्मू कटरा में हादसा: New Year की शुरुआत में वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 14 से अधिक घायल, पीएम ने आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

जम्मू कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर घायल हो गए। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

नई दिल्ली, एजेंसी। 
आज नए साल की शुरुआत पर सुबह सुबह कटरा से दुखद खबर आई। जम्मू कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से हादसा हो गया। 
भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर घायल हो गए। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
वहीं  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए तो घायल को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया।


जबकि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को 10—10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। घायलों को 2—2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। 
जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी मंदिर में शुक्रवार देर रात करीबन 2:45 बजे भगदड़ मच गई। प्रशासन ने घायलों को कटरा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया है। 
वहीं सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। इन नंबरों पर मृतक व घायलों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रशासन के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234804; PCR रियासी- 9622856295, DC दफ्तर केंट्रोल रूम नंबर- 01991-245763, 9419839557 पर कॉल कर सकते है। 
पुलिस प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 8 लोगों की पहचान हुई है। इनमें धीरज कुमार, आयु 26 वर्ष, पुत्र तरलोक कुमार, निवासी नौशेरा राजौरी, श्वेता सिंह, आयु 35 वर्ष, पत्नी विक्रांत सिंह, निवासी गाजियाबाद यूपी, विनय कुमार, उम्र 24 साल, पुत्र महेश चंदर, निवासी बदरपुर दिल्ली,  सोनू पांडे, उम्र 24 वर्ष, पुत्र नरिंदर पांडे, निवासी बदरपुर दिल्ली, सु. ममता, उम्र 38 वर्ष, पत्नी सुरिंदर, निवासी बेरी झरजर हरियाणा, धर्मवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालापुर सहारनपुर यूपी, वनीत कुमार, उम्र 38 वर्ष, पुत्र विरामपाल सिंह, निवासी सहारनपुर यूपी और डॉ. अरुण प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर यूपी के तौर पर हुई है।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के मुताबिक किसी बात पर विवाद हो गया था, इसके चलते धक्का मुक्की हो गई। इससे भगदड़ मच गई। 
लोगों का आरोप है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। ऐसे में भगदड़ मचने से लोगों की मृत्यु हो गई। 
इस घटना में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के लोगों की मौत हुई। हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। पीएम ने ट्वीट कर के कहा कि माता  'माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना।


घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर शोक जताया। शाह ने कहा कि इस  ‘इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। 
प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'