Maharashtra राणे की जन आशीर्वाद यात्रा: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र में फिर से शुरू की जन आशीर्वाद यात्रा, शिवसेना पर जमकर जुबानी हमला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए विवादित बयान देकर गिरफ्तार होने और फिर जमानत पर रिहा होने वाले नारायण राणे फिर से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी। राणे ने आज रत्नागिरी से यात्रा के साथ शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ विनायक राउत पर निशाना साधा।

नई दिल्ली।
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के लिए विवादित बयान देकर गिरफ्तार होने और फिर जमानत पर रिहा होने वाले नारायण राणे फिर से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा(Jan Ashirwad Yatra) शुरू कर दी। राणे ने आज रत्नागिरी से यात्रा के साथ शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ विनायक राउत पर निशाना साधा। राणे ने दोनों राउत को शिवसेना डूबाने वाला तक बताया दिया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकरे(Chief Minister Thackeray) पर विवादित बयान देने के बाद नासिक (Nashik), पुणे सहित चार शहरों में राणे पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद ​राणे की गिरफ्तार तक हुई। हालांकि राणे को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक गिरफ्तार पर रोक लगा दी। 
माहौल खराब करने के लिए भाजपा की आलोचना
जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने के साथ ही शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane)ने शिवसेना सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) और विनायक राउत (Vinayak Raut)के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ये दो ऐसे 'राउत' हैं जो शिवसेना को 'डुबाने' वाले हैं। संजय राउत को सिर्फ बोलने के लिए ही रखा गया है। संजय राउत ने माहौल खराब करने के लिए भाजपा की आलोचना की थी। मीडिया की एक पत्रकार ने विनायक राउत (Vinayak Raut)पर सवाल पूछा तो राणे ने कहा कि आप मूड खराब कर रहे हैं। ये नाम सुनकर अब रात का भोजन नहीं कर पाऊंगा। राणे ने कहा कि कोरोना के नाम पर जन आशीर्वाद यात्रा रोकने का तो बहाना है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे है, रेप हो रहे हैं। नारायण राणे ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput), दिशा सालियान (Disha Salian) का मामला उठाते हुए बिना किसी का नाम लिए बड़ा बयान दिया है। राणे ने कहा कि युवसेना के सचिव वरुण सरदेसाई (Varun Sardesai)पर भी निशाना साधा। नारायण राणे की गिरफ्तारी वाले दिन वरुण सरदेसाई ने उनके घर के बाहर हंगामा किया था। इसी पर बोलते हुए राणे ने कहा था  कि सरदेसाई ने हमारे घर पर हमला किया था, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वे सुन लें कि अब जो कोई हमारे घर में प्रवेश करेगा, वह अब वापस नहीं जा सकेगा। हम देखते हैं कि कैसे सरदेसाई वापस आते हैं।
राणे ने शिवसेना पर जमकर किया हमला
नारायण राणे ने आज जमकर शिवसेना (Shiv Sena)पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने पिछले दो साल से कोंकण (Konkan) को क्या दिया। सत्ता में होने के बावजूद बाढ़ के हालात होने पर भी कुछ नहीं दिया। शिवसेना में मौजूदा हालात ठीक नहीं है, कई लोग BJP में शामिल होने को तैयार हैं। BJP में जो भी आएंगे हम उनका समर्थन करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा का मकसद केंद्र के काम को जनता तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान हम किसी को पार्टी में ज्वाइन नहीं करवाने जा रहे हैं।