BJP सांसद का बयान बना चर्चा का विषय: भाजपा की सांसद साध्वी ने पेट्रोल डीजल को लेकर दिया बयान, कांग्रेस ने मा​नसिक चिकित्सालय खोलने की दी सलाह

देश भर में लोग पेट्रोल—डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद महंगाई बढ़ने पर कांग्रेस का प्रोपेगेंडा बता रही है। मध्यप्रदेश के भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पेट्रोल डीजल महंगा नहीं लग रहा है। जबकि मध्यप्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल 112 तो डीजल 100 रुपए पार कर गया।

नई दिल्ली, एजेंसी।
देश भर में लोग पेट्रोल—डीजल(petrol-diesel) की बढ़ती कीमतों से परेशान है वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद(BJP MP) महंगाई बढ़ने पर कांग्रेस का प्रोपेगेंडा बता रही है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर(MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) को पेट्रोल डीजल महंगा नहीं लग रहा है। जबकि मध्यप्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल 112 तो डीजल 100 रुपए पार कर गया। इन सब के बीच साध्वी ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान यह कह दिया कि पेट्रोल-डीजल कोई महंगा नहीं है। ये सब कांग्रेसियों का फोकट का प्रोपेगेंडा है।  प्रज्ञा ठाकुर(Pragya Thakur) ने कहा, ‘ये लोग एक प्रोपेगैंडा करते हैं कि डीजल महंगा हो गया, पेट्रोल महंगा हो गया। ये महंगाई कुछ और नहीं है बल्कि यह कांग्रेसियों की मानसिकता है और फोकट का प्रोपेगैंडा है।’ साध्वी ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के विधायक जनता की सेवा करने तक नहीं आए, क्योंकि उन्हें कोरोना का डर सता रहा था, जबकि भाजपा विधायक लगातार सेवा करने में लगे रहे।

सब चंगा सी...
सांसद साध्वी ठाकुर ने कहा कि उनकी इस बात पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी(Congress leader Srinivas BV) ने तंज कसते हुए कहा कि , ‘सब चंगा सी।’ बता दें कि डीजल- पेट्रोल की कीमतों में लगातार उछाल के बाद इसका असर हर जगह देखने को मिल रहा है। खाने-पीने का सामान भी महंगा हो गया है। कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘लीजिए ऐलान हो गया है, न पेट्रोल महंगा है न ही डीजल…, सब चंगा सी।’ जून के आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई(Retail inflation) दर बढ़कर 6.62 फीसदी पर पहुंच गई थी। SBI के मुताबिक पेट्रोल की कीमत दस फीसदी बढ़ने से खुदरा महंगाई दर में आधा फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है।

कांग्रेस ने साधा निशाना, मानसिक अस्पताल खोलने की सलाह
वहीं सांसद ठाकुर का बयान आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को टारगेट किया। कांग्रेस बोली कि कभी महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया जाता है, तो कभी बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार, अब भोपाल सांसद कह रही है कांग्रेस का प्रोपोगेंडा महंगाई है, साध्वी ठाकुर कभी ट्राइसाइकिल तो कभी फुटबॉल तो कभी नाचती हुई दिखती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता नरेंन्द्र सलूजा(Congress leader Narendra Saluja) ने कहा कि साध्वी कभी जमीन से नीचे नहीं उतरी, वो क्या जाने जनता महंगाई से जनता कितनी परेशान है। साध्वी को उनकी पार्टी गम्भीरता से नहीं लेती। कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP सरकार नहीं एक सर्कस है। कांग्रेस की मांग है कि अच्छे मानसिक चिकित्सालय की शुरुआत कर नेताओं को भर्ती कर इलाज किया जाना चाहिए।
साध्वी प्रज्ञा पहले बयानों से आ चुकी चर्चा में 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले भी विवादित बयान देकर कई बार चर्चा में आ चुकी है। आपको बतादें कि साध्वी ठाकुर ने मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले में शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे (Martyr Police Officer Hemant Karkare)को लेकर भी बयान दिया था। इसके बाद उन्होंने बाबरी ढांचे को ढहाने में शामिल होने का बयान दिया। लेकिन इस पर भी विवाद पैदा हो गया था। इसके अलावा साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे(Nathuram Godse) को देशभक्त बताते हुए बयान दिया और कहा कि 'गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Former Chief Minister Digvijay Singh) को भी आतंकवादी बताने वाला बयान दिया था। साध्वी ने एक क्षत्रिय सम्मेलन में कहा था कि शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। ऐसे कई और बयान हैं।