डोटासरा V/S पटेल और खर्रा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर सरकार के 2 मंत्रियों ने किया पलटवार, डोटासरा ने विदेश भ्रमण पर उठाए सवाल तो भाजपा के मंत्रियों ने दिया जवाब
कांग्रेस पार्टी की सरकार में 5 साल तक भ्रष्टाचार, होटलबंदी और आपसी खींचतान चलती रही, वो विकास के लिए नए आयाम स्थापित करने वाली भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही है। एक ओर प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार थी, जिसके तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों ने पैसे लेकर तबादले करने की बात कहीं थी, कुर्सी बचाने के लिए----
जयपुर, 21 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राइजिंग राजस्थान को लेकर विपक्ष द्वारा किए गए अनर्गल बयानबाजी का पलटवार करते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर कहा कि जिस पार्टी की सरकार में 5 साल तक भ्रष्टाचार, होटलबंदी और आपसी खींचतान चलती रही, वो विकास के लिए नए आयाम स्थापित करने वाली भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही है।आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठाए है।
एक ओर प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार थी, जिसके तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों ने पैसे लेकर तबादले करने की बात कहीं थी, कुर्सी बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री होटलों में बाड़ाबंदी करते नजर आए और अपने ही मंत्रियों के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर अमर्यादित शब्दों इस्तेमाल तक किया गया।
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार है जिसने 10 माह के अल्प कार्यकाल विकास के नए आयाम स्थापित किए। विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वादों में से 50 फीसदी वादे पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य कर दिया। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को विकास के लिए कृतिबद्ध सरकार पर आरोप लगाने से पूर्व अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश में एक ओर भाजपा सरकार है जोे राजस्थान के विकास के लिए प्रयत्नशील है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो विकास कार्यों की दुश्मन है। भाजपा ने 10 माह में 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया है तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक युवाओं के भविष्य साथ खिलवाड़ करने का काम किया।
भाजपा सरकार ने एसआईटी गठित कर पेपरलीक माफियाओं को सलाखों तक पहुंचाने का काम किया तो कांग्रेस सरकार ने हर प्रतियोगी परीक्षा को अटकाने का काम किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने 10 माह में 33 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र देने के साथ 90 हजार से अधिक नियुक्तियों के लिए स्वीकृति जारी करने का ऐेतिहासिक कार्य किया है।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 12.5 लाख करोड़ के एमओयू किए, लेकिन धरातल पर महज 15 प्रतिशत ही ला पाई।
वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार है जिसने पहले ही साल में रोजगार तलाशने शुरू किए, पहले ही साल में संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया।भाजपा सरकार ने पानी और बिजली के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, पवन व सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में कार्य किया।
कानून मंत्री जोगा राम पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जनहित के कार्याें में रोड अटकाने के साथ जनता को बरगलाने का काम कर रहे है। राजस्थान में हो रहे विकास कार्य कांग्रेसी नेताओं को नजर नहीं आ रहे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा युवाओं के रोजगार के लिए राइजिंग राजस्थान को सफल बनाने के उद्देश्य से दिनरात काम कर रहे है।
जबकि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सरकार बचाने के लिए होटलों में भ्रमण कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच 5 साल तक कुर्सी को लेकर खींचतान चलता रहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय कांग्रेस सरकार के 5 साल में कितने रोजगार दिए गए, इसकी जानकारी दे तो बेहतर होगा।
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अन्तःकलक जग जाहिर हो गई है। कांग्रेसी नेता टिकटों के वितरण को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री से सलाह क्यों नहीं कर रहे है! कांग्रेस पार्टी बेल बन कर रह गई है, बिना क्षेत्रीय पार्टी के सहारे के आगे नहीं बढ़ पा रही है। कांग्रेस पार्टी परजीवी पार्टी बनकर रह गई।
कांग्रेसी नेता केवल निराधार और तथ्यहीन आरोप लगा रहे है, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने 10 माह के कार्यकाल में रोगार, पेयजल, ऊर्जा, सड़क, किसान, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में प्रदेश की 200 विधानसभाओं के विकास के लिए कार्य किया है।