महाराष्ट्र विधानसभा: राज के. पुरोहित महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधिमंडळ गट के प्रभारी नियुक्त

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्षनेता देवेंद्र फड़णवीस ने पूर्व कॅबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राज के. पुरोहित को महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधिमंडळ गट के प्रभारी पद पर नियुक्ति की घोषणा की है। 

राज के. पुरोहित

मुम्बई | महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्षनेता देवेंद्र फड़णवीस ने पूर्व कॅबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राज के. पुरोहित को महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधिमंडळ गट के प्रभारी पद पर नियुक्ति की घोषणा की है। 

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्षनेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील, विरोधी पक्षनेते (परिषद) प्रविण दरेकर एवं मुख्य सचेतक आशिष शेलार एवं भाजपा वरिष्ठ नेता सुधिरभाउ मुनगंटीवार, विजय (भाई) गिरकर तथा भाजपा के समस्त सम्मानीय विधायकों की प्रमुख उपस्थिति में पूर्व कॅबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राज के. पुरोहितजी को भाजपा विधिमंडळ गट के प्रभारी (पद पर नियुक्ती की घोषणा की।  

राज के. पुरोहित कालबादेवी में 7  साल नगरसेवक रहे।  सन 1990 से लेकर 2019 तक लगातार कुलाबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आये। 1995 में महाराष्ट्र के युति शासन में राज्यमंत्री के रूप में गृहनिर्माण, रोजगार, कामगार, संसदीय कार्य विभाग, नागरी जमीन कमाल धारणा जैसे महत्वपूर्ण विभागोंका कार्यभार से संभाला।  30 वर्षों से महाराष्ट्र विधानसभा में लगातार मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संभाले हुए राज के. पुरोहित को 2013 में मुख्य सचेतक के पद को कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा दिया गया। 2010 से 2014 तक पुरोहित ने भाजपा, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। पुरोहित ने 2014 में आंध्रा व तेलंगाना राज्य के सहप्रभारी के रूप में भी कार्यभार सम्भाला। मुंबई सहित महाराष्ट्र के लाखो भाडुतो,  व्यापारीयो एवम जनता के विविध समस्याओ को लेकर हमेशा संघर्षशील भूमिका निभाते आ रहे हैं। विधानसभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेता व  विधायकों ने राज के. पुरोहित का अभिनन्दन किया व उन्हें शुभकामनाएं दी। राज के. पुरोहित ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाउंगा।