Punjab: ‘मान’ को ‘मान’ से लगा झटका, सत्ता संभालने के 3 माह बाद ही उपचुनाव में हार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की ये दोनों सीटें समाजवादी पार्टी से छिनकर अपने खाते में डाल ली है। वहीं दूसरी ओर, पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से विहीन करने वाली अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ को जोरदार झटका लगा है।

Simranjit Singh Mann

नई दिल्ली | 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले दो साल के बाद आम चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने परचम लहरा दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की ये दोनों सीटें समाजवादी पार्टी से छिनकर अपने खाते में डाल ली है। वहीं दूसरी ओर, पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से विहीन करने वाली अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ को जोरदार झटका लगा है। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान ने हरा दिया है। 

ये भी पढ़ें:- तस्करों को पैसे लेकर भगाने का मामला: बर्खास्त थानेदार सीमा जाखड़ जोधपुर से गिरफ्तार

पंजाब की राजनीति में कांग्रेस और अकाली दल समेत कई राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ करते हुए नया इतिहास रचने वाली ‘आप’ के लिए ये अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। इससे पहले माना जा रहा था कि, विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाली आप इस उपचुनाव में भी आसानी से जीत दर्ज करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सत्ता में किसी पार्टी के लिए राज्य की कमान संभालने के 3 महिने के अंदर चुनावी हार का सामना करना बेहद ही करारा झटका है। सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल करते हुए न केवल आप के लिए अपितु भगवंत मान के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। सिमरनजीत दो बार सांसद और पूर्व आइपीएस अधिकारी रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:- ये महिला नचा सकते हैं तो हम क्यों नहीं: सांसद देवजी की शिकायत पर अश्लील वीडियो प्रकरण में एक गिरफ्तार

सीएम भगवंत मान ने भी किया था प्रचार
बता दें कि, संगरूर संसदीय सीट में आने वाली सभी 9 विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व आप विधायक ही करते हैं और सीएम भगवंत मान समेत 3 मौजूदा मंत्री संगरूर से हैं। सीएम भगवंत मान सहित सभी शीर्ष नेताओं ने पार्टी उम्मीदवार के लिए जोरदार प्रचार किया था। ऐसे में यहां से हार मिलना सीएम मान के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।