Sirohi भाजपा मंडल की बैठक: सिरोही भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की गहलोत सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी,सरकार के खिलाफ किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल सिरोही की बैठक में नगर के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राज्य गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए हुंकार भरी और कहा कि आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन कर जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में बूथ कमेटी गठन, संगठन संरचना एवं अनुशासन आदि मुद्दों पर विस्तार....

सिरोही।
भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल सिरोही की बैठक में नगर के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राज्य गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए (Bharatiya Janata Party) हुंकार भरी और कहा कि आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन कर जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में बूथ कमेटी गठन, संगठन संरचना एवं अनुशासन आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी ने एकजुट होकर मंडल को सशक्त बनाने पर जोर दिया। मुख्यालय स्थित भटियानी माता मंदिर प्रांगण(Bhatiani Mata Temple Courtyard) में देर शाम शुक्रवार को आयोजित बैठक नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी गई। इस मौके पर कहा कि हमारा मंडल सशक्त बने उसके लिए मजबूत बूथ इकाई को तैयार किया जाना जरूरी है उसके लिए पदाधिकारी व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करने की बात कही गई। नगर अध्यक्ष सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी व महिपालसिंह चारण ने अवगत करवाया की सिरोही शहर में मतदान के कुल 23 बूथ है और  भाजपा के 5 शक्ति केंद्र गठित किए हैं इन शक्ति केंद्रों के संयोजक, सहसंयोजक व उसके पालक नियुक्त कर दिए गए हैं जो अनुभवी और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है वे प्रत्येक वार्ड में बैठक लेकर बूथ कमेटियों का गठन करेंगे। बताया गया कि बूथ समिति में युवा, महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व होगा साथ ही समाज के सभी वर्गों का भी उसमें ख्याल रखा जाए। इस मौके पर निकाय चुनाव के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़े कार्यकर्ता मनोज जैन, रतन प्रजापत व महेंद्र खंडेलवाल के पार्टी में सम्मिलित होने के आवेदन प्राप्त होने पर दुपट्टा पहना कर जिला संगठन को उनकी अनुशंसा भेजी गई।

संगठन में अनुशासन सर्वोपरि

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से संगठन में अनुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही और कहा कि पार्टी में गुटबाजी व परस्पर प्रतिस्पर्धा का कोई स्थान नहीं है। इसका एक प्रकरण सामने आने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेकर अनुशासनहीनता की उचित कार्रवाई के लिए जिला व प्रदेश संगठन को प्रस्ताव की प्रतिलिपि भेजे जाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के वरिष्ठजनों ने भी कहा कि किसी भी प्रकार की अशोभनीय घटना, हरकत को कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश फूटा

भाजपा नगर बैठक में राज्य मे कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों अराजकता, अवरुद्द विकास और अत्यधिक बिजली बिलों आदि मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की। चर्चा के बाद तय किया गया कि आगामी दिनों में नगर मंडल के तत्वावधान में जनहित को लेकर धरना प्रदर्शन करके आक्रोश प्रकट किया जाएगा।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

भाजपा नगर बैठक में महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, विजय पटेल, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, उपाध्यक्ष शैतान खरोर, रणछोड़ पुरोहित, मणिबाई माली, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, नगर मंत्री महेंद्र माली, अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, पार्षद गोविंद माली, प्रवीण राठौड़, गोविंदसिंह बारहठ, रामेश्वर कंसारा, माणकचंद सोनी, दमयंती डाबी, रमजान खान, रणछोड़ प्रजापत, चुन्नीलाल पटेल, कपूराराम पटेल, ललित प्रजापत, दाऊसिंह चौहान, दिनेश प्रजापत, छगनलाल माली, कंचन कुमारी, इंदरसिंह, ललित सुथार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।