Rajasthan सीएम गहलोत ने संवेदनशील निर्णय: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीरंंदाज लिंबाराम के उपचार के लिए 10 लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के जाने-माने तीरंदाज लिम्बाराम को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के जाने-माने तीरंदाज लिम्बाराम को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
उदयपुर की झाडौल तहसील के सरादीत गांव निवासी लिम्बाराम पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
ब्रेनस्ट्रोक के कारण वर्तमान में गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए 10 लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
सीएम ने दिल्ली में प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह को उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए।
 गहलोत के निर्देश पर प्रमुख आवासीय आयुक्त ने शुक्रवार को ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम खेल हॉस्टल स्थित लिम्बाराम के आवास पर पहुंचकर उन्हें सहायता राशि का चैक सौंपा तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदमश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित इस ओलम्पियन तीरंदाज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।