भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट डिंको सिंह : कैंसर से एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह का निधन

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और भारतीय पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे 42 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डिंको को 2017 से लिवर कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे।  उन्हें भारत के सबसे बेहतरीन बॉक्सर्स में से एक माना जाता है।

नई दिल्ली। 
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट (Asian Games Medalist ) और भारतीय पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह( Dingko Singh) का गुरुवार को निधन हो गया। वे 42 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डिंको को 2017 से लिवर कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे।  उन्हें भारत के सबसे बेहतरीन बॉक्सर्स में से एक माना जाता है। खेल मंत्री किरण रिजिजू ( Sports Minister Kiren Rijiju) और बॉक्सर विजेंदर सिंह ( Vijender Singh) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 2022 में उन पर बन रही फिल्म रिलीज हो सकती है। एक्टर शहीद कपूर इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। डिंको 1998 में बैंकॉक में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। खेल मंत्री रिजिजू ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर काफी दुखी हूं। वे भारत के बेस्ट बॉक्सर्स में से एक थे। 1998 एशियन गेम्स में उनका मेडल जीतना भारतीय बॉक्सिंग में बदलाव लाया था। इसी वजह से भारत में बॉक्सिंग काफी पॉपुलर हुआ। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत मिले। वहीं, भारत के प्रोफेशनल बॉक्सिंग सुपरस्टार विजेंदर सिंह ने कहा कि डिंको का सफर और स्ट्रगल आने वाली कई पीढिय़ों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं इस नुकसान पर शोक प्रकट करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति मिले। मणिपूर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी डिंको के निधन पर शोक जताया है। बीरेन सिंह ने लिखा कि मैं डिंको के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। पद्मश्री जीत चुके डिंको भारत के बेहतरीन बॉक्सर्स में से एक थे। डिंको को 2013 में पद्मश्री से नवाजा गया था। वहीं, 1998 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। एशियन गेम्स के अलावा उन्होंने 1997 में बैंकॉक में हुए किंग्स कप को भी जीता था। इसके अलावा डिंको ने 2000 समर ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बॉक्सिंग के अलावा वे इंडियन नेवी में भी सर्विस कर रहे थे। वे बॉक्सिंग कोच भी रह चुके हैं। 2022 में उनके जीवन पर एक फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन हैं और  Actor Shaheed Kapoor डिंको सिंह का रोल निभाते नजर आएंगे।