भूमाफिया के खिलाफ एक ​परिवार: सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगा रहा आहोर का एक परिवार, पुलिस की मिलीभगत का आरोप

जिले के आहोर थाना इलाके से एक परिवार सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय भी भूमाफियाओं के साथ पुलिस प्रशासन से चाहिए। इतना ही नहीं, परिवार की ओर से पुलिस पर आरोपित व्यक्ति के साथ मिलीभगत बताई जा रही है।

जालोर।
जिले के आहोर थाना इलाके से एक परिवार सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय भी भूमाफियाओं के साथ पुलिस प्रशासन से चाहिए। इतना ही नहीं, परिवार की ओर से पुलिस पर आरोपित व्यक्ति के साथ मिलीभगत बताई जा रही है। वहीं पुलिस के एक थानाधिकारी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया जा रहा है। 
जानकारी के मुताबिक आहोर निवासी एक परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिवार के लोग रोते बिलखते हुए सरकार, प्रशासन व पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कस्बे के एक परिवार के सदस्य इसमें एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटियां व अन्य तीन व्यक्ति न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो में बताया गया है कि वे पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर किसी जगह मंदिर में शरण लिए हुए हैं। वही उनके परिवार के मासूम तीन बच्चे व एक महिला आहोर स्थित घर में भूमाफियाओं द्वारा कैद कर लिए गए है। इनके पास राशन की भी व्यवस्था तक नहीं है।
आहोर थानाधिकारी पर केस में फंसाने का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडिया में एक महिला बोल रही है कि इस मामले में आहोर थानाधिकारी घेवरचंद को भी सूचित किया गया था, लेकिन उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय परिवादी को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी।परिवादी महिला द्वारा वीडियो में किसी भंवर सिंह रावणा राजपूत व्यक्ति पर आरोप लगाए जा रहे है। पीड़ित के मुताबिक उसने 2015 में प्लॉट खरीदा था, जबकि उसके पड़ौसी ने 2018 में प्लॉट खरीदकर 2019 में रजिस्ट्री करवाई थी। पीड़ित महिला आरोप लगा रही है कि आरोपी व्यक्ति उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।