सदमे में फिल्म इंडस्ट्री: सिर्फ 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा कह गए ये मशहूर एक्टर, आज सुबह हार्ट अटैक से निधन

Pradeep Patwardhan Passes Away: मनोरंजन जगत के लिए मंगलवार सुबह दुखद घटना हो गई। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रदीप पटवर्धन का 52 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है।

मुंबई | Pradeep Patwardhan Passes Away: मनोरंजन जगत के लिए मंगलवार सुबह दुखद घटना हो गई। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रदीप पटवर्धन का 52 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप पटवर्धन का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। एक्टर की अचानक हुई मौत से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। पटवर्धन को उनके सहयोगी कलाकार और फैंस सोशल मी़डिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 52 साल के एक्टर प्रदीप पटवर्धन का निधन मुंबई के गिरगांव स्थित उनके आवास पर हुआ है। ऑल इंडिया रेडियो ने ट्विटर पर पटवर्धन के निधन की जानकारी दी है। 

ये भी पढ़ें:- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते कुल 61 मेडल, शूटिंग के नहीं होने पदकों में नुकसान

कई फिल्मों में किया काम
मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन ने लोकप्रिय कलाकार थे। उन्होंने कई मराठी नाटकों और फिल्मों काम किया हैं। उनका मंचीय नाटक ‘मोरुची मावाशी’ काफी लोकप्रिय रहा है। जिसकी बदौलत प्रदीप पटवर्धन को मनोरंजन इंडस्ट्री में नया मुकाम मिला। 

ये भी पढ़ें:- Chinese Smartphones Ban!: चीन के खिलाफ भारत सरकार की बड़ी तैयारी, बैन होंगे 12,000 रुपये से कम वाले चाइनीज फोन!