Payal-Sangram Wedding: 12 साल के रिलेशनशिप के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह कल लेंगे सात फेरे

एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह करीब 12 साल के रिलेशनशिप के बाद कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस कपल की शादी 9 जुलाई को आगरा में होगी। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

नई दिल्ली | एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह करीब 12 साल के रिलेशनशिप के बाद कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस कपल की शादी 9 जुलाई को आगरा में होगी। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

पायल ने लगाई संग्राम के नाम की मेहंदी
कपल अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। पायल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें उन्होंने संग्राम के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाई हुई है। मेहंदी सेरेमनी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि, पायल और संग्राम दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए अपनी जानकारी शेयर करते हैं। ऐसे में दोनों ने ही शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है। 

ये भी पढ़ें:- RJD प्रमुख लालू प्रसाद यावद के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर आई सामने

पायल मरून लहंगे में तो संग्राम क्रीम कुर्ते में आए नजर
संग्राम और पायल दोनों ने ही अपनी एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद की उम्मीद’। तस्वीरों में पायल मरून रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं और कानों में बड़े झुमके पहने हैं। वहीं, संग्राम सिंह क्रीम कलर के कुर्ता-पजामा पहने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- झालावाड़ में पौने 4 इंच बारिश, टापू में तब्दील हुआ तहसील कार्यालय, छतों पर चढ़े लोग

14 जुलाई को होगी रिसेप्शन पार्टी
पायल और संग्राम शादी के बाद 14 जुलाई को दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। जिसमें उनके दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद भी दोनों मुंबई में भी एक पार्टी का आयोजन करेंगे।