Woman with Alligator: घड़ियाल के साथ महिला का हैरान करने वाला वीडियो, साहस को सल्यूट कर रहे लोग

सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला का वीडियो जमकर देखा जा रहा है और लोग उसकी बहादुरी को सलाम भी कर रहे हैं। 

नई दिल्ली | मगरमच्छ-घड़ियाल का नाम सुनते ही हमारे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन दुनिया में एक महिला ऐसी भी है जो ऐसे ही खतरनाक जानवर को गले में पट्टा बांधकर पालतू कुत्ते की तरह सैर करवाती है। इस महिला के हौसले के आगे कई महारथियों की बोलती बंद हो जाती है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला का वीडियो जमकर देखा जा रहा है और लोग उसकी बहादुरी को सलाम भी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- यूपी : हमीरपुर में जंगल का वीडियो वायरल, दरिंदों से कह रही युवती- हम पति-पत्नी हैं... वीडियो बनाना है तो बना लो...

बेखौफ होकर घड़ियाल के साथ पानी की सेर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला बेखौफ होकर बड़ी आसानी से घड़ियाल के साथ पानी में घूमती रही है। घड़ियाल भी महिला के साथ एकदम सहज दिखाई दे रहा है जैसे वह उसका कोई पुराना साथी हो। महिला ने घड़ियाल के गले में किसी पालतू डॉग की तरह एक पट्टा भी बांध रखा है और उसे अपने साथ पानी में घुमा रही है। 

हजारों बार देखा जा चुका ये वीडियो
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है। वह अपने कमेंट्स के जरिए महिला की बहादुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इन दोनों की बॉंडिंग देखने लायक है कि कैसे एक इंसान अपने प्यार के बल पर किसी भी भयानक जंगली जीव को काबू में कर लेता है। इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं और इसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।
 
ये भी पढ़ें:- बड़े अनाउंसमेंट की तैयारी: कियारा और सिद्धार्थ जल्द करने जा रहे शादी! शाहिद कपूर ने उगला राज