Pakistan एयरलाइंस में पायलट का कारनामा: Pakistan Airlines के पायलट ने ड्यूटी खत्म होते ही छोड़ दी फ्लाइट, पैसेंजर्स ने नहीं छोड़ी सीट

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस एक बार फिर विवादों में आ गई। इस बार फिर पाकिस्तानी एयरलाइंस के पायलट को लेकर नया विवाद सामने आया है। पाकिस्तानी एयरलाइंस के पायलट की ड्यूटी समाप्त होने पर उसने फ्लाइट छोड़ दी।  जबकि उसमें पैसेंजर्स सवार थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। 
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस एक बार फिर विवादों में आ गई। इस बार फिर पाकिस्तानी एयरलाइंस के पायलट को लेकर नया विवाद सामने आया है। पाकिस्तानी एयरलाइंस के पायलट की ड्यूटी समाप्त होने पर उसने फ्लाइट छोड़ दी। 
जबकि उसमें पैसेंजर्स सवार थे। लेकिन पैसेंजर्स ने भी फ्लाइट से सीट नहीं छोड़ी। इसके बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर के पैसेंजर्स को लाया जा रहा है। 
जानकारी के मुताबिक सरकारी एयरलाइंस के एक पायलट ने सऊदी अरब में एयरक्राफ्ट को इस्लामाबाद ले जाने से ही मना कर दिया। 
पायलट ने ड्यूटी समय खत्म होने का हवाला दिया। यह मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक रविवार को सउदी अरब की राजधानी रियाद से पाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर पीके 9754 को टेक आफ करना था। फ्लाइट में तमाम पैसेंजर आनबोर्ड हो चुके थे।
 इसके बाद फ्लाइट को यहां से टेक आफ करने के बाद सीधा इस्लामाबाद में लैंड करना था। इस दौरान फ्लाइट टेक ऑफ हो गई, लेकिन रास्ते में मौसम खराब हो गया। 
इसके बाद फ्लाइट को दम्माम शहर में लैंड कराया गया। कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। फ्लाइट में पैसेंजर्स बैठ गए,लेकिन पायलट नहीं आया। पायलट ने कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई। वो फ्लाइट को इस्लामाबाद नहीं ले जाएगा।
 इसके बाद पैसेंजर्स भी नाराज हो गए, वे फ्लाइट से नीचे नहीं आए।

इस दौरान हंगामा बढ़ने पर दम्माम एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मौके पर फोर्स बुलाई। पैसेंजर्स को नीचे उतारा गया और पाकिस्तानी प्रवक्ता से बातचीत की गई। 
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि पायलट को ड्यूटी के हिसाब से सही आराम मिलना चाहिए। यह पैसेंजर की सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है। इस्लामाबाद से पाकिस्तान की इस सरकारी एयरलाइंस को नवंबर में ही शुरू किया गया था।