जल्द होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण: सीएम पद की शपथ लेते ही नीतीश कुमार का BJP पर ताबड़तोड़ हमला, कहा- 2014 में आने वाले 2024 में नहीं रहेंगे

 बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ही नहीं ली, अपितु भाजपा की मोदी सरकार का नाम लिए बगैर उन पर ताबड़तोड़ हमले भी किए।

पटना | बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ही नहीं ली, अपितु भाजपा की मोदी सरकार का नाम लिए बगैर उन पर ताबड़तोड़ हमले भी किए। भाजपा से अलग होने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने बुधवार को राजद, कांग्रेस, लेफ्ट समेत 7 पार्टियों के समर्थन से बिहार की नई सरकार बना ली है। आज राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2014 में आने वाले 2024 में नहीं रहेंगे 
शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि, 2020 से ही भाजपा जदयू को कमजोर करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। नीतीश ने साफ कहा कि हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- कॉमेडी किंग को Heart Attack: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, जिम में बेहोश होकर गिर पड़े

लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो विपक्ष
नीतीश ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों को मन से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा था कि विपक्ष खत्म हो जाएगा, पर ऐसा नहीं है, अब हम विपक्ष में आ गए है। 

ये भी पढ़ें:- दो महीने में दूसरी बार पॉजिटिव: प्रियंका गांधी फिर से पाई गई कोरोना संक्रमित, आइसोलेश में कर रही प्रोटोकॉल का पालन

जल्द होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि, कैबिनेट विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। जल्द ही विधानसभा का सत्र भी बुलाया जाएगा।