आरजेडी को झटका: मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त, घर से मिले थे हथियार

आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। खबर के अनुसार, मोकामा के आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा से सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

पटना | बिहार से एक बढ़ी खबर सामने आई है जिसके अनुसार आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। खबर के अनुसार, मोकामा के आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा से सदस्यता समाप्त कर दी गई है। उनके घर पर हथियार मिलने और कोर्ट की द्वारा सजा सुनाने के बाद ये कदम उठाया गया है। ऐसे में अब सदन में आरजेडी विधायकों की संख्या 80 से घटकर 79 हो गई है।

ये भी पढ़ें:- देश में 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा केस, 47 की मौत, आज से लगेगी फ्री बुस्टर डोज

घर से मिले हैंड ग्रेनेड और एके-47
बिहार की राजनीति में बाहुबली माने जाने वाले विधायक अनंत सिंह के घर से पुलिस को एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिले थे। इस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:- जिस भाई की तस्वीर पर बहन बांध रही थी राखी, वहीं भाई सालों बाद मिला जिंदा

जेल में रहते हुए जीता था चुनाव
बता दें कि, अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था। पुलिस को तलाशी में उनके घर हथियार मिले थे। अनंत सिंह ने मोकामा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए भी चुनाव में जीत दर्ज की थी।