गहलोत सरकार पर एक और कलंक: पढ़ें पूरी FIR | जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे ने किया दुष्कर्म, गर्भ गिराया और भंवरी जैसा हाल करने की धमकी दी

जयपुर निवासी 23 वर्षीया पीड़िता ने आरोप लगाया कि महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। यही नहीं न्यूड वीडियोज बनाए।अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं पीड़िता गर्भवती हुई तो अबॉर्शन करवा दिया और भंवरी देवी जैसा हाल करने की धमकी दी

जयपुर | अशोक गहलोत की तीसरी सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री के माथे गहरा दाग लगा है। यह गहलोत 2.0 के वक्त हुए भंवरी देवी के रेप जैसा ही है। सरकार में जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ है।

जयपुर निवासी 23 वर्षीया पीड़िता ने आरोप लगाया कि महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। यही नहीं न्यूड वीडियोज बनाए।अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं पीड़िता गर्भवती हुई तो अबॉर्शन करवा दिया और जब उसने मामला उठाने की बात कही तो भंवरी देवी जैसा हाल करने की धमकी दी। आपको बता दें कि रोहित जोशी पहले से शादीसुदा है।

रोहित यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहा है। पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया है। उत्तर दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर जीरो नंबरी FIR दर्ज कर सवाई माधोपुर के पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। अब देखने वाली बात है कि राजस्थान पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

फेसबुक से हुई दोस्ती
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रोहित जोशी से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों की बात और मुलाकातें होने लगी। इसके बाद रोहित जोशी 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर रोहित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। रोहित ने पीड़िता के बेसुध होने पर उसके न्यूड वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए।

मांग में भरा सिंदूर
20 अप्रैल 2021 को आरोपी रोहित जोशी पीड़िता को दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर कहा- वह उसकी पत्नी बन चुकी है। वह जल्द ही शादी का रिसेप्शन करने वाला हूं। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली हिल स्टेशन ले गया। वह बोला- यह हमारा हनीमून है। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस पर उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और 12 अगस्त 2021 को रोहित ने पीड़िता को दोस्त अजय यादव के कार्यालय बुलाकर एक बार फिर पीड़िता के साथ मारपीट की। मामला यहीं नहीं ​थमा। आरोपी ने युवती का अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद 3 और 4 सितम्बर को रोहित ने दिल्ली में होटल सम्राट में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 17 अप्रैल 2022 को भी फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता बोली- बोलता है भंवरी जैसा हाल करेंगे
दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि रोहित जोशी अपने पिता के मंत्री होने की धमकी देता है। बताता है कि बदमाश और माफियाओं के साथ उनके सम्पर्क है। वह पुलिस से नहीं डरते। वह उसका हाल भंवरी देवी जैसा भी कर सकते हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ेगा। पीड़िता ने इन बातों का जिक्र अपनी FIR में किया है। 

रोहित अधिकांश कार्यक्रमों में अपने पिता महेश जोशी के साथ नजर आते रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसने नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। राजस्थान में ये लोग उसकी शिकायत दर्ज भी नहीं होने देते। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबरी FIR दर्ज कर सवाई माधोपुर SP को भेज दी है। क्योंकि सबसे पहले युवती के साथ 8 जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर में ही रेप हुआ था। जलदाय मंत्री महेश जोशी के साथ उनका बेटा रोहित जोशी। बता दें रोहित यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है। फिलहाल PCC  का मेंबर है।

नोट : दुष्कर्म पीड़िता की पहचान वाले बिंदु एफआईआर से हटा दिए गए हैं।