Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में भारतीय अधिकारी गंभीर घायल, उच्चायोग ने दी नागरिकों को सावधान रहने की सलाह
श्रीलंका संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में आर्थिक संकट के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के बाद श्रीलंका में अशांति की स्थिति अभी भी बनी हुई है। जिसके चलते श्रीलंका में तैनात भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली | श्रीलंका संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में आर्थिक संकट के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के बाद श्रीलंका में अशांति की स्थिति अभी भी बनी हुई है। जिसके चलते श्रीलंका में तैनात भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भारतीय उच्चायोग ने यह मामला श्रीलंकाई अधिकारियों के ध्यान में लाया है।
मंगलवार को भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट करते हुए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मंगलवार सुबह भारतीय नागरिक और भारतीय वीजा केंद्र के निदेशक विवेक वर्मा से मिले जो सोमवार रात कोलंबो के पास बेवजह किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।
नागरिकों को सावधान रहने की सलाह
इसी के साथ भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में भारतीय नागरिकों को सावधान रहने की सलाह देते हुए नवीनतम घटनाओं से अवगत रहने और उसके हिसाब से ही बाहर निकलने और अन्य गतिविधियों की योजनाएं बनाने के लिए भी कहा है।
ये भी पढ़ें:- UP News: लुलु मॉल में नवाज, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में, अब...
देश में लगाया गया आपातकाल
वहीं दूसरी ओर, कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने नया राष्ट्रपति चुनने के लिए कल बुधवार को होने वाले चुनाव से पहले सोमवार को देश आपातकाल लगा दिया। ताकि, किसी भी तरह का उपद्रव या प्रदर्शन होने से रोका जा सके।
ये भी पढ़ें:- दही-लस्सी-छाछ महंगे : जीएसटी का असर! महंगे हुए अमूल के उत्पाद, आज से देने होंगे ज्यादा दाम