Heavy Rain Alert: मुंबई से लेकर बिहार तक मूसलाधार, बाढ़ जैसे हालात के बीच NDRF टीमें तैनात

मुंबई से लेकर बिहार तक में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई। जिसके कारण मुंबई और उसके आस-पास के इलाके पानी-पानी हो गए। 

Rain

नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर बिहार तक में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई। जिसके कारण मुंबई और उसके आस-पास के इलाके पानी-पानी हो गए। 

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND 5th Test: बेयरस्टो-रूट के शतकों ने टीम इंडिया का तोड़ा सपना, इंग्लैंड की 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत

बिहार में बाढ़ के हालात, एनडीआरफ की 7 टीमें तैनात
वहीं दूसरी ओर, बिहार के भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए है। बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई हैं। भारी बारिश के चलते कई जिलों से स्थानीय पुल टूटने और पानी भरने की खबरें है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरफ की 7 टीमें तैनात कर दी गई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना में कंट्रोल रूम तैयार किया है, जो पूरे दिन काम करेगा। इसके अलावा उत्तर बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए 9वीं बटालियन की टीमों को संवेदनशील जिलों में तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- SpiceJet In Karachi: दिल्ली से दुबई जा रहा विमान अचानक उतरा पाकिस्तान के कराची में, यात्रियों में हड़कंप

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, लोकल ट्रेनें लेट
मुंबई में भारी बारिश के बीच बीएमसी ने आज हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है। आज शाम समुद्र की लहरे 4.01 मीटर ऊंची उठने की संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग का कहना है कि, मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। भारी बारिश ने मुंबई की लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थाम दी है। कई स्थानों पर पटरियों पर पानी भरने से मेन व हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें लेट हैं।