Sad News: मनोरंजन इंडस्ट्री को झटका! इस मशूहर फिल्म निर्माता का निधन

मनोरंजन जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मशूहर फिल्म निर्माता गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का निधन हो गया। निर्माता प्रसाद ने लंबी बीमारी के बाद 86 साल की उम्र में बीते दिन गुरूवार को आखिरी सांस ली। गोरंटला राजेंद्र प्रसाद दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री प्रसाद के जाने-माने फिल्म निर्माता थे। 

नई दिल्ली  । मनोरंजन जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मशूहर फिल्म निर्माता गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का निधन हो गया। निर्माता प्रसाद ने लंबी बीमारी के बाद 86 साल की उम्र में बीते दिन गुरूवार को आखिरी सांस ली। गोरंटला राजेंद्र प्रसाद दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री प्रसाद के जाने-माने फिल्म निर्माता थे। 

ये भी पढ़ें :- 12 साल के रिलेशनशिप के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह कल लेंगे सात फेरे

उनके निधन की खबर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री को ये दूसरा झटका लगा है। इससे एक दिन पहले ही संपादक गौतम राजू के भी निधन की खबर सामने आई थी। मनोरंजन जगत के लोग इनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :- RJD प्रमुख लालू प्रसाद यावद के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर आई सामने

मनोरंजन जगत को दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में 
गोरंटला राजेंद्र प्रसाद ने 1963 में ‘रामूडू भीमुदु’ फिल्म से इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये उनका पहला प्रोडक्शन वेंचर था। इसी के साथ प्रसाद ने डी रामानायडू के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण भी किया था, जो सुपरहिट रही थी। इसके साथ ही उन्होंने ‘माधवी पिक्चर्स’ की शुरुआत भी की थी। गोरंटला राजेंद्र प्रसाद ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में मनोरंजन जगत को दी हैं। जिनमें ‘दोराबाबू’, ‘लक्ष्मी’, ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘प्लेयर’ ब्लॉकबस्टर शामिल है।

ये भी पढ़ें :-  Shinzo Abe Attack : शिंजो आबे पर हमला, पीएम मोदी ने कहा- प्रिय मित्र पर हमले से बेहद दुखी हूं...