कांग्रेस का हल्ला बोल: महंगाई-बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, डोटासरा के नेतृत्व में राजभवन का घेराव

Congress Protest: देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों में 5 फ़ीसदी जीएसटी के विरोध में आज शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10.30 बजे से धरना देकर महंगाई का विरोध

जयपुर | Congress Protest: देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों में 5 फ़ीसदी जीएसटी के विरोध में आज शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10.30 बजे से धरना देकर महंगाई का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेसी नेता धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरने के दौरान कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राजभवन का घेराव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत जयपुर शहर के सभी कांग्रेस विधायक, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता केक अलावा स्थानीय कार्यकर्ता भी धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जयपुर में होने वाला धरना दोपहर 1 बजे तक चलेगा। धरना देने के बाद अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे और गिरफ्तारिय भी देंगे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहने वाला है। जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन जारी रखने वाली है।

ये भी पढ़ें:- पुलिस में हड़कंप: अलवर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, हथियारबंद लुटेरे लूट ले गए कटे-फटे नोट

पुलिस मुस्तैद, राजभवन के चारो ओर कड़े बंदोबस्त
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य की पुलिस मुस्तैद हो गई है। राजधानी जयपुर में राजभवन घेराव को देखते हुए  पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राजभवन के चारो ओर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से सिविल लाइन फाटक पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: कमाने के लिए दिल्ली जाने की कहकर घर से एक महीने पहले निकला युवक मिला ऐसी हालत में, फैल गई सनसनी