जयंती मनाई: बूंदी में कर्नल बहादुर सिंह की जयंती पर हुए कई आयोजन, विभिन्न समाजों के लोग जुड़े

इस अवसर पर बोलते हुए कुंवर वंशवर्धन सिंह ने कहा कि बूंदी दरबार का विराट व्यक्तित्व था। बूंदी के जन-जन से उनका सीधा जुड़ाव था। उनका प्रभाव बूंदी के साथ साथ भारत के कोने कोने में था। यहां तक कि विश्व समुदाय के प्रमुख लोगों से उनकी पहचान थी। 

बूंदी | स्वर्गीय हिज़ हायनेस कर्नल महाराव राजा बहादुर सिंह की 102वीं जयंती पर बूंदी शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रातः 10:00 बजे कुंवर वंशवर्धन सिंह ने गढ़ गणेश की पूजा अर्चना कर जयंती की शुरूआत की। इसके बादगढ़ पैलेस में सभा आयोजित हुई। सभा में कुंवर वंशवर्धन सिंह एवं पूर्व महाराजा कापरेन बलभद्र सिंह ने दीपक जलाकर माला पहना कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बोलते हुए कुंवर वंशवर्धन सिंह ने कहा कि बूंदी दरबार का विराट व्यक्तित्व था। बूंदी के जन-जन से उनका सीधा जुड़ाव था। उनका प्रभाव बूंदी के साथ साथ भारत के कोने कोने में था। यहां तक कि विश्व समुदाय के प्रमुख लोगों से उनकी पहचान थी।

श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए पूर्व महाराजा कापरेन बलभद्र सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा को कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम पारीक, अशोक शर्मा, राजकुमार दाधीच, वार्ड पार्षद मनीष सिसोदिया, पर्यटन से जुड़े जोगेंद्र सिंह, सिल्विन कुओडरोस ने भी संबोधित किया। अंत में गढ़ पैलेस प्रबंधक जय प्रकाश शर्मा ने बूंदी दरबार के व्यक्तित्व पर बोलते हुए आभार जताया।

विटामिन सी के पैकेट वितरित किए
इसके पश्चात गढ़ पैलेस में बूंदी शहर के लोगों के साथ-साथ देशी व विदेशी पर्यटकों को मासिक फल एवं विटामिन सी के पैकेट वितरित किए। दोपहर में शिक्षा प्रचारिणी समिति से आयोजन हुई सभा, बहादुर सिंह सर्कल पे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गुलमोहर का पौधा रोपा
हेल्प इन रिस्क संस्था के तत्वाधान में सुख महल रोड स्थित गुलमोहर घाटी पर स्वर्गीय कर्नल महाराव राजा बहादुर सिंह की जयंती पर कुंवर वंशवर्धन सिंह ने गुलमोहर का पौधा रोपण किया। इस मौके पर हेल्प इन रिस्क के संजय खान, सर्वदमन शर्मा, जोगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम पारीक अध्यक्ष श्री चारभुजा मंदिर विकास समिति, जेपी शर्मा गढ़ पैलेस प्रबंधक, महाराजा लोकेंद्र सिंह ठिकरदा मौजूद रहे।

कुंवर वंशवर्धन सिंह ने इसी क्रम में ईश्वरी निवास में 11 समाजसेवियों को पौधा भेंट कर उनके द्वारा समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया और उन्हें आगे समाज में और अधिक उत्कृष्ट कार्य कर जन सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया। 

सम्मानित किए गए समाजसेवियों में ध्रुव व्यास (सामाजिक कार्यकर्ता श्री गणपति सेवा समिति), राशि महेश्वरी (सामाजिक कार्यकर्ता सामर्थ्य सोसायटी), सर्वदमन शर्मा (संयोजक जेत सागर बचाओ जन अभियान समिति), गुरप्रीत कमल आनंद (लैब टेक्नीशियन ब्लड बैंक बूंदी), जयप्रकाश शर्मा (प्रभंधक गढ़ पैलेस बूंदी), मनोज कुमार (निर्देशक एम. एस. फार्मा व सामाजिक कार्यकर्ता), शक्ति तोषनीवाल (अध्यक्ष बूंदी रनिंग क्लब), अधिवक्ता मुकेश शर्मा (जिला अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन), पुरुषोत्तम पारीक (सामाजिक कार्यकर्ता), राजाराम गोचर (प्रदेश अध्यक्ष युवा सेवा साथी संस्थान), हेमंत वैष्णव (हेल्प इन रिस्क संस्थान) को सम्मानित किया गया।

सुजानगढ़ राम दरबार द्वार तोड़ने का मामला: राजस्थान की कांग्रेस सरकार के राज में राम दरबार की मूर्ति लगा प्रवेश द्वार तोड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल...