भाजपा शहीद दिवस पर स्वच्छता अभियान : शहीद दिवस पर भाजपा चलाएगा स्वच्छता अभियान, सिरोही के भाजपा युवा नेता दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को दी प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी

सिरोही जिले के भाजपा युवा नेता दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है।  दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को प्रदेश सह संयोजक बनाने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने फोन पर, सोशल मीडिया पर तथा व्यक्तिगत मिलकर बधाई दी।

सिरोही। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश की ओर से शहीद दिवस 23 मार्च को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान ने स्वच्छता ​अभियान को लेकर प्रदेश के जिला प्रभारियों को इसके जिम्मेदारी दी है।


अभियान के लिए सिरोही जिले के भाजपा युवा नेता दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है। 
दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को प्रदेश सह संयोजक बनाने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने फोन पर, सोशल मीडिया पर तथा व्यक्तिगत मिलकर बधाई दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र सिंह को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। दीपेंद्र सिंह पिथापुरा ने प्रदेश सहसंयोजक बनाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सतीश पूनिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 को क्रूर दमनकारी एवं तानाशाह अंग्रेज सरकार द्वारा फांसी दी गई थी।
 23 मार्च को शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में 23 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान में जिला स्तर पर 23 मार्च 2022 को स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगा। यह अभियान प्रत्येक जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।