New Delhi @ सदन में गरजे अनुराग ठाकुर: भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर किया प्रहार, संविधान हाथ में लेकर शपथ लेने वालो से पूछा, कितने पेज होते हैं संविधान में?, संविधान हाथ में लेकर घुमने की जगह पढ़ना करो शुरू

संविधान कितना मोटा होता है, बल्कि ये बताओ कि पेज कितने होते है। आप इसे हर रोज हाथ में लेकर घूमते हो, कभी खोलकर भी पढ़ो तो सही। संविधान को पढ़ते हो नहीं, उसकी प्रति लहराते फिरते हो। जेब से निकालकर देखो तो सही।

जयपुर, 2 जुलाई 2024। 
नई दिल्ली में संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामेदार बहस की जा रही है।

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष एक बार फिर से आमने-सामने हो गए। सतापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

इस बीच पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने भी ​विपक्ष द्वारा पिछले कुछ दिनों से संविधान की प्रति हाथ में लेकर घुमने पर विपक्ष को घेरा। इस दौरान ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सवाल दागा कि 'संविधान में कितने पन्ने होते हैं?

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये मत बताओ कि संविधान कितना मोटा होता है, बल्कि ये बताओ कि पेज कितने होते है। आप इसे हर रोज हाथ में लेकर घूमते हो, कभी खोलकर भी पढ़ो तो सही।

संविधान को पढ़ते हो नहीं, उसकी प्रति लहराते फिरते हो। जेब से निकालकर देखो तो सही।
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता कम से कम नकल मारकर ही बता देते।

संविधान की प्रति निकाल कर अब बता दो संविधान में कितने पन्ने होते हैं। विपक्ष के नेता बहुत संविधान संविधान करते थे लेकिन कभी उस को पढ़ने की हिम्मत नहीं की।

कांग्रेसी नेता पहले संविधान बनाने वाले को अपमानित करते थे अब वे संविधान दिखाते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं। 


भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टारगेट करते हुए कहा कि आखिर कई सालों के इंतजार के बाद राहुल गांधी नेता विपक्ष के तौर पर पद पर आसन हुए, ये अच्छी बात है।

राहुल पिछले 20 साल से सदन के बाहर बिना जिम्मेदारी के पावर का मजा उठा रहे थे। अब राहुल गांधी को जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी के लिए परीक्षा का समय है, क्या राहुल गांधी विपक्ष को एकजुट रख पाएंगे ?