Alia Bhatt Pregnant : शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी गुड न्यूज, रणबीर बनने जा रहे पापा

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बड़ी जल्दी ही गुड न्यूज दे दी है। आलिया मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है।

Alia Bhatt Pregnant

नई दिल्ली | हाल ही रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बड़ी जल्दी ही गुड न्यूज दे दी है। आलिया मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है। बता दें कि, आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद ही आ गई है। इस बात से उनके फैंस भी चौंक गए हैं। 

अस्पताल से शेयर की अल्ट्रासाउंड की तस्वीर
एक्ट्रेस आलिया ने अस्पताल से अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ में आलिया ने लिखा है कि, हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की। आलिया का ये पोस्ट वायरल हो गया है। कपूर खानदान में नन्हा मेहमान आने की खबर से आलिया और रणबीर फैंस बेहद खुश हो गए हैं और उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

आलिया की मां बोली- मुबारक हो मम्मी और पापा लॉइन!
आलिया और रणबीर के पेरेन्ट्स बनने की खुशी केवल उनके फैंस को ही नहीं है बल्कि उनके परिवार के सदस्य और बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां देने में जुट गए हैं। आलिया के पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की है। आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा है कि, मुबारक हो मम्मी और पापा लॉइन। 

ये भी पढ़ें:- Punjab: ‘मान’ को ‘मान’ से लगा झटका, सत्ता संभालने के 3 माह बाद ही उपचुनाव में हार

पांच साल से एक दूसरे को कर रहे थे डेट
आपको बता दें कि, आलिया और रणबीर पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। जो रणबीर कपूर के घर पर हुई थीं। इसमें कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।